फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपुरी: खाद न मिलने से परेशान किसानों ने एबी रोड पर लगाया जाम, की नारेबाजी

Wed, 24 Nov 2021 01:59 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

शिवपुरी के बदरवास में किसानों ने कहा कि रात-रात भर लाइन में लग रहे हैं। इसके बाद भी उन्हें खाद नहीं मिल रही है। उधर, राज्य सरकार का कहना है कि खाद का कोई संकट नहीं है।  
 
विज्ञापन
शिवपुरी में किसानों ने एबी रोड पर चक्काजाम किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश सरकार कह रही है कि खाद का राज्य में कोई संकट नहीं है। इसके बाद भी अलग-अलग इलाकों से खाद की कमी को लेकर किसानों के प्रदर्शन हो रहे हैं। निवाड़ी में एक पुलिसकर्मी ने किसान को पीटा तो अब शिवपुरी में बुधवार को आक्रोशित किसानों ने आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्काजाम कर दिया। 
विज्ञापन


शिवपुरी जिले के बदरवास तहसील मुख्यालय पर रबी सीजन के लिए खाद नहीं मिलने से नाराज किसानों ने एबी रोड पर जाम लगा दिया। किसानों का कहना था कि तहसील कार्यालय पर खाद वितरण को लेकर रसीद मिलने वाली थी। रातभर लाइन में लगे रहे। न ही रसीद मिली और न ही खाद मिलने की कोई उम्मीद दिख रही है। रसीद देने के लिए कर्मचारी और अधिकारी ऊपर से पैसे मांग रहे हैं। 
किसानों का आरोप है कि उन्हें खरीफ सीजन की भी खाद नहीं मिल सकी थी। अधिकारियों का इस ओर ध्यान ही नहीं है। करीब डेढ़ घंटे तक एबी रोड पर जाम रहा। बाद में एसडीएम, एसडीओपी और अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों को समझाइश दी, तब जाकर जाम खुला।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें