फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपुरी में भीषण विस्फोट: पटाखा कारखाने में आग, 2 की मौत, 25 जख्मी

Tue, 12 Apr 2022 03:38 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

शिवपुरी जिले के बदरवास में एक पटाखों की दुकान में मंगलवार को विस्फोट हो गया। हादसे में 30 से ज्यादा लोगों के जख्मी होने की खबर है।
विज्ञापन
1 of 5
घटनास्थल पर मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला
शिवपुरी जिले के बदरवास में रिहायशी इलाके में स्थित एक पटाखा कारखाने में मंगलवार को विस्फोट हो गया। हादसे में करीब 25 लोगों के जख्मी होने की खबर है। घायल लोगों में 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं हादसे में 2 लोगों की मौत की पुष्टि की गई हैं। फिलहाल घायलों को एक-एक कर निकालने का काम जारी है। जख्मी लोगों को इलाज के लिए शिवपुरी और गुना जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। ज्यादातर घायल एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। हादसे की जानकारी लगने के बाद विधायक, कलेक्टर, एसपी मौके पर पहुंचे हैं।

शिवपुरी कलेक्टर अक्षय सिंह से मिली जानकारी के अनुसार हादसे में दो लोगों के शव इमारत से बरामद किए गए हैं। वहीं 3 गंभीर घायलों को गुना जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। उन्होंने जानकारी दी कि फिलहाल कारखाने में मौजूद किसी भी व्यक्ति से हादसे के बारे में बात नहीं हो सकी है, जिसके चलते कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। हालांकि पटाखे के सामान से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल रेस्क्यू टीम इमारत के अंदर सर्चिंग कर रही है।
विज्ञापन

2 of 5
हादसे के बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। - फोटो : सोशल मीडिया
बदरवास थाना प्रभारी राकेश शर्मा ने दो लोगों की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से दो शव पूरी तरह जली हुई हालत में निकाले गए हैं, वहीं, चार अन्य लोग बुरी तरह से झुलसे हैं जिनकी हालत चिंताजनक है। परिवार के 25 लोग आग की चपेट में आने से झुलस गए हैं, जिनमें से 19 लोग गंभीर घायल बताए जा रहे हैं। फिलहाल सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।  
विज्ञापन

3 of 5
घटनास्थल पर जारी रेस्क्यू - फोटो : सोशल मीडिया
बताया जा रहा है कि पप्पू खान और बबलू खान पटाखे बनाने और खुदरा रूप से आतिशबाजी बेचने का काम करते हैं। शादियों का सीजन होने के चलते दुकान में बड़ी मात्रा में पटाखे भरे थे। मंगलवार दोपहर पटाखों की दुकान में अचानक आग लग गई, जिससे विस्फोट की स्थिति निर्मित हो गई और इसकी चपेट में यहां काम कर रहे लोग आ गए। दुकानदार का लायसेंसी गोदाम सुमेला गांव में बताया जा है। दुकान के साथ ही घर में भी पटाखे रखे होने की बात सामने आई है। 

4 of 5
कारखाना जिसमें विस्फोट हुआ है। - फोटो : सोशल मीडिया
फिलहाल रेस्क्यू टीम मकान में फंसे लोगों को निकालने में जुटी है। ये भी जानकारी सामने आई है कि पटाखों के बारूद के चलते आग लगातार फैलती जा रही है। मौके पर दमकल का अमला भी आग पर काबू पाने में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जिला अस्पताल में भर्ती घायल। - फोटो : सोशल मीडिया
शिवपुरी में पटाखा कारखाने में हुए विस्फोट ने झाबुआ जिले के पेटलावद हादसे की याद दिला दी। बता दें 12 सिंतबर 2015 को पेटलावद में जिलेटिन की छड़ों में विस्फोट होने से 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें