फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपुरी: रोजगार सहायक 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते ईओडब्ल्यू ने किया रंगे हाथों गिरफ्तार

Mon, 15 Nov 2021 06:33 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

लोकायुक्त के साथ-साथ ईओडब्ल्यू भी रिश्वतखोर कर्मचारियों पर शिकंजा कस रहा है। शिवपुरी में सोमवार को मनरेगा के मस्टर भरने के एवज में 4.30 लाख रुपये की मांग करने वाले रोजगार सहायक को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।  
 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुरी जिले में सोमवार को ईओडब्ल्यू की टीम ने खनियाधाना तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत मुहारी कलां के रोजगार सहायक राघवेंद्र लोधी को मनरेगा के कार्यों के मस्टर भरने के एवज में महिला सरपंच के देवर बृजपाल लोधी से 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


रोजगार सहायक ने मनरेगा से प्रचलित विकास कार्यों के मस्टर भरने के एवज में 5 प्रतिशत कमीशन के तौर पर 4.30 लाख रुपये की मांग की थी। बाद में इनके बीच तीन लाख रुपये में डील हुई थी। कार्रवाई के संबंध में ईओडब्लू इंस्पेक्टर यशवंत गोयल ने बताया कि महिला सरपंच अभिलाशा के देवर बृजपाल लोधी ने 10 हजार रुपये की पहली किस्त रविवार को ग्राम पंचायत के रोजगार सहायक को दी थी। दूसरी किस्त सोमवार को दोपहर में ग्राम पंचायत भवन में देनी थी जो ईओडब्ल्यू की जानकारी में थी। जैसे ही 30 हजार रुपये की दूसरी किस्त बतौर रिश्वत रोजगार सहायक के हाथ में ब्रजपाल ने रखी वैसे ही ईओडब्ल्यू की टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें