फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Morena News: शादी के दिन दुल्हन ने प्रेमी के संग लगाई फांसी, दोनों के शव एक ही दुपट्टे से पेड़ पर लटके मिले

Thu, 11 Dec 2025 07:46 PM IST
श्योपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना

सार

मुरैना के तिलऊंआ गांव में रिश्ते में चचेरे भाई-बहन लगने वाले प्रेमी युगल ने परिवार द्वारा शादी पर रोक और लड़की की तय शादी से दुखी होकर नीम के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। लड़की की उसी दिन शादी थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरैना जिले के देवगढ़ थाने के तिलऊंआ गांव के बाहर नीम के पेड़ से गुरुवार को प्रेमी-प्रेमिका ने एक ही दुपट्टे से फांसी लगा ली, जिससे दोनों की मौत हो गई। लड़की की आज ही शादी होनी थी, लेकिन दुल्हन बनने से पहले ही उसने प्रेमी के साथ फांसी लगा ली। दोनों मृतक एक ही परिवार के होने के कारण रिश्ते में भाई-बहन लगते थे। पुलिस ने मौके से दोनों शवों को जौरा मर्चुरी भिजवाया है, जहां पीएम किया जाएगा। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जौरा विकासखंड का तिलऊंआ गांव के रहने वाले कुशवाह परिवार की 19 वर्षीय बेटी और उनके रिश्तेदार का 22 वर्षीय बेटा आपस में प्रेम करते थे। दोनों एक ही परिवार से आते थे तो रिश्ते में चचेरे भाई-बहन लगते थे। इस कारण परिजनों ने इनका प्रेम प्रसंग को मंजूरी नहीं दी। दोनों के मिलने पर रोक लगा दी थी। परिजनों ने बेटी की शादी तय कर दी थी। 11 दिसम्बर गुरुवार को उसकी शादी थी। इससे प्रेमी युगल नाराज था। दोनों ने गांव के पीछे नीम के पेड़ से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।

ये भी पढ़ें- नाबालिग से दुष्कर्म कर गुजरात ले गया शादाब, कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सख्त सजा
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीओपी जौरा नितिन बघेल के अनुसार एक ही दुपट्टे के दोनों छोर से दोनों ने फांसी लगाई है। मृतिका की आज शादी थी। शगुन का कंगन हाथ में बंधा हुआ है। प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग का मामला है। परिजन कुछ बोलने से कतरा रहे हैं। शव को मर्चुरी पहुंचाया है, पीएम के बाद मामले की जांच करेंगे। परिजनों का बयान लेंगे तब कुछ स्पष्ट होगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें