फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sheopur News: निरीक्षण के दौरान कृषि विभाग की टीम पर हमला, जान बचाकर भागे अधिकारी

Fri, 07 Aug 2026 11:10 PM IST
श्योपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर

सार

शहडोल के बुढार क्षेत्र में तेज बारिश से विपणन सहकारी समिति कार्यालय परिसर और आसपास के निचले इलाकों में जलभराव हो गया। समय रहते पानी कार्यालय के अंदर नहीं पहुंचा। प्रशासन ने पानी निकासी कर स्थिति सामान्य की। स्थानीय लोगों ने हर साल होने वाली समस्या के स्थायी समाधान की मांग की।

विज्ञापन
श्योपुर में कृषि विभाग की टीम पर हमले का मामला सामने आया है। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के कराहल में खाद-बीज दुकानों के निरीक्षण के दौरान कृषि विभाग की टीम के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। निरीक्षण के लिए पहुंची विभागीय टीम और दुकान संचालक के बीच स्टॉक जांच को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि कहासुनी बढ़ने पर दुकान संचालक ने कृषि विस्तार अधिकारी समेत टीम के अन्य कर्मचारियों के साथ अभद्रता की और मारपीट कर दी। घटना के बाद कृषि विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में नाराजगी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कृषि विभाग की टीम क्षेत्र में खाद-बीज की दुकानों का नियमित निरीक्षण कर रही थी। इस दौरान दुकानों पर खाद-बीज के स्टॉक, उपलब्धता और आवश्यक दस्तावेजों की जांच की जा रही थी। इसी क्रम में एक दुकान पर निरीक्षण के दौरान दुकान संचालक और विभागीय अधिकारियों के बीच विवाद हो गया।

ये भी पढ़ें- बोतल से पानी पीने पर दलित को पीटने का मामला: शिक्षक को पुलिस ने थमाया नोटिस, मानवाधिकार आयोग ने भी मांगा जवाब
विज्ञापन


आरोप है कि विवाद बढ़ने पर दुकान संचालक ने कृषि विस्तार अधिकारी और टीम के अन्य कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार किया तथा उनके साथ मारपीट की। घटना के बाद विभागीय टीम कराहल थाने पहुंची और मामले की शिकायत दर्ज कराई। कृषि विभाग की शिकायत पर पुलिस ने संबंधित दुकान संचालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।
विज्ञापन


कराहल थाना प्रभारी भारत सिंह गुर्जर ने बताया कि कृषि विभाग के अधिकारियों की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और संबंधित पक्षों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। वहीं, कृषि विभाग के अधिकारियों ने सरकारी कार्य के दौरान टीम के साथ हुई कथित मारपीट को गंभीर बताते हुए कहा कि निरीक्षण विभागीय प्रक्रिया का हिस्सा है। ऐसे मामलों में सरकारी कार्य में बाधा डालने और कर्मचारियों से मारपीट करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें