फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्योपुर: कूनो में गूंजी किलकारी, मादा चीता ने जन्मे चार शावक, प्रोजेक्ट चीता की सालगिरह पर मिला तोहफा

Fri, 18 Sep 2026 03:36 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर

सार

श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से प्रोजेक्ट चीता के लिए खुशखबरी आई है। भारत में जन्मी मादा चीता KGP12 ने चार शावकों को जन्म दिया है। यह खबर प्रोजेक्ट चीता के चार साल पूरे होने के अगले दिन सामने आई है।
विज्ञापन
कूनो में गूंजी किलकारी, चार नए शावकों का जन्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में प्रोजेक्ट चीता के चार साल पूरे होने के एक दिन बाद कूनो नेशनल पार्क से एक और खुशखबरी सामने आई है। भारत में जन्मी मादा चीता KGP12 ने कूनो में चार शावकों को जन्म दिया है। इस खबर के बाद प्रोजेक्ट चीता से जुड़े अधिकारियों और वन्यजीव संरक्षण से जुड़े लोगों में खुशी का माहौल है।

विज्ञापन


चार साल की यात्रा के बाद एक साथ चार नए शावकों का जन्म भारत में चीता संरक्षण के प्रयासों के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है। यह प्रोजेक्ट के तहत भारत में चीतों की आबादी बढ़ाने और उनके संरक्षण की दिशा में एक और सकारात्मक संकेत है।

ये भी पढ़ें: एमपी में फर्जी GST नंबर से 10 लाख का MSME लोन!: बैंक मैनेजर समेत 5 पर FIR, मशीन भी नहीं मिली
विज्ञापन


चार साल, चार नई जिंदगियां
KGP12 के चार शावकों को प्रोजेक्ट चीता की यात्रा में उम्मीद और सफलता के प्रतीक के तौर पर देखा जा रहा है। खास बात यह है कि शावकों को जन्म देने वाली मादा चीता भारत में ही पैदा हुई है। इससे कूनो में चीता आबादी के प्राकृतिक रूप से बढ़ने की उम्मीदों को भी बल मिला है। प्रोजेक्ट चीता के चार साल पूरे होने के अगले दिन सामने आई इस खबर को कूनो और प्रोजेक्ट चीता से जुड़े लोगों के लिए खास उपलब्धि माना जा रहा है।
विज्ञापन


प्रोजेक्ट चीता परिवार की ओर से इस उपलब्धि पर कूनो और प्रोजेक्ट चीता से जुड़े पूरे दल को बधाई दी गई है। चार नए शावकों के जन्म को भारत में चीता संरक्षण की यात्रा में उम्मीद, मजबूती और आगे बढ़ते प्रयासों के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें