फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरद यादव ने महिला पत्रकार को कहा ‘खूबसूरत’

Tue, 19 Feb 2013 08:53 PM IST
भोपाल/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
जद (यू) अध्यक्ष शरद यादव ने मंगलवार को एक महिला पत्रकार को ‘खूबसूरत’ कहकर उसकी बोलती बंद कर दी। दरअसल महिला पत्रकार ने यादव से मध्य प्रदेश और बिहार में से कौन सा राज्य बेहतर है, संबंधी सवाल पूछा था।
विज्ञापन


दोनों ही राज्यों की राजनीति से ताल्लुक रखने वाले जदयू प्रमुख ने अपने जवाब में यह बात कही। इसके अलावा यादव ने कहा कि सरकार के लिए आतंकवादी अफजल गुरू के शव को उसके परिजनों को सौंपना ही उचित रहेगा।

महिला पत्रकार के सवाल पर बिना कोई तर्क दिए यादव ने कहा कि पूरा देश ही खूबसूरत है। हंसी के मूड में उन्होंने कहा कि यहां तक कि आप भी बहुत खूबसूरत हैं। उनकी यह बात सुनते ही वहां पर मौजूद महिला पत्रकार समेत अन्य लोगों की हंसी फूट पड़ी।
विज्ञापन


इंजीनियर से राजनेता बने यादव 1970 के दशक में मध्य प्रदेश की जबलपुर लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं जबकि वर्तमान में वह बिहार के मधेपुरा से संसद सदस्य हैं।

पत्रकारों से बात करते हुए यादव ने कहा कि मेरी राय है कि गुरू के शव को उसके परिवार के सुपुर्द कर देना चाहिए क्योंकि यह उनका कानूनी अधिकार है। उन्होंने सरकार पर इस संवेदनशील मामले से गंभीरता से नहीं निपटने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि जब 216/11 मुंबई हमले के दोषी अजमल कसाब की फांसी के बारे में उसके परिवार को पहले बताया जा सकता है तो फिर गुरू के परिजनों को पहले जानकारी क्यों नहीं दी गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें