फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shajapur: आत्महत्या करने के लिए रेलवे ट्रैक पर सो गई महिला, ऊपर से गुजरे मालगाड़ी के डिब्बे, फिर भी बच गई जान

Tue, 06 Aug 2024 09:24 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर

सार

आत्महत्या करने के लिए एक महिला रेलवे ट्रैक पर सो गई। इसी दौरान मालगाड़ी वहां यानी उसके ऊपर से गुजर गई, फिर भी उसकी जान सलामत रही।
विज्ञापन
महिला को ले जाते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाजापुर जिले के बेरछा थाना क्षेत्र में ग्राम रथभंवर के पास रेलवे पटरी पर एक महिला आत्महत्या करने के लिए सो गई। उसके ऊपर से मालगाड़ी की कई डिब्बे भी गुजर गए। लेकिन उसे खरोच तक नहीं आई।

विज्ञापन


इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें दिखाई दे रहा है कि महिला पटरी के बीच में सोई हुई है और उसके ऊपर से मालगाड़ी के डिब्बे धड़धड़ाते हुए गुजर रहे हैं। हालांकि, जब रेल के ड्राइवर को महिला के पटरी पर सोए होने की जानकारी लगी तो उसने ब्रेक लगाए और रेल को रोका। इसके बाद रेल कर्मी और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और महिला को पटरी से हटाया।

मामले की जानकारी बेरछा थाना पुलिस को दी गई। बेरछा थाना प्रभारी अंकित मुकाती ने बताया कि घटनाक्रम पिछले बुधवार का है। सुंदरसी निवासी महिला कंचन बाई उम्र 80 वर्ष घरेलू विवाद से नाराज होकर आत्महत्या करने के इरादे से रेल की पटरी के बीच सो गई थी। उसके ऊपर से मालगाड़ी के कई डिब्बे भी गुजर गए। लेकिन महिला की किस्मत अच्छी थी और उसे खरोच तक नहीं आई। महिला से पूछताछ की गई, जिस पर उसने अपने घर वालों के बारे में बताया। महिला के बेटे ईश्वर सिंह को मौके पर बुलाकर महिला को उसके सुपुर्द किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें