फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shajapur News: सावन सोमवार में शिव मंदिरों पर लगा आस्था का मेला, निकाली गई कांवड़ यात्रा

Mon, 05 Aug 2024 06:11 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर

सार

Shajapur News: श्रावण माह के तीसरे सोमवार पर शिव भक्तों में अपार उत्साह देखा जा रहा है। शिव मंदिरों पर भक्तों की भीड़ लगी हुई है और धार्मिक अनुष्ठान हो रहे हैं। दूसरी और सड़कों पर कांवड़ यात्रियों के रूप में शिव भक्तों की भोलेनाथ के अभिषेक को लेकर भगवामय माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन
शिव मंदिरों पर लगा आस्था का मेला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाजापुर में स्थित प्रसिद्ध मंगलनाथ मंदिर से सोमवार को कांवड़ यात्रा निकाली गई। जो एबी रोड स्थित ग्राम नैनावद पहुंचकर महाकाल महादेव का जलाभिषेक करेगी। इस यात्रा में बड़ी संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालु शामिल है।

विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर ग्राम भालूखेड़ा से भी कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में शामिल महिलाओं ने सिर पर कलश रखे और पुरुष श्रद्धालु भगवा ध्वज थाम कर यात्रा में शामिल है। यह यात्रा ग्राम सिरोलिया पहुंचकर झरनेश्वर महादेव का जलाभिषेक करेगी। कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात और पुलिस टीम भी सक्रिय है, जिससे कि यातायात व्यवस्था सुचारू रहे और यात्रियों की सुरक्षा भी सुनिश्चित हो।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें