फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाजापुर: सहारा इंडिया के दो ऑफिस सील, लोगों को रुपये नहीं लौटाने पर कलेक्टर ने दिए थे कार्रवाई के निर्देश

Sun, 24 Apr 2022 01:42 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर

सार

जिला प्रशासन ने सहारा इंडिया कंपनी के दो ऑफिस सील कर दिए हैं। पहले शुजालपुर के और फिर शाजापुर के ऑफिस को सील किया गया। कलेक्टर के निर्देश पर ये कार्रवाई की गई है। 
विज्ञापन
शाजापुर जिला प्रशासन ने सहारा इंडिया कंपनी के दो ऑफिस सील किए हैं। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाजापुर जिला प्रशासन ने सहारा इंडिया कंपनी के दो ऑफिस सील किए हैं। कलेक्टर के निर्देश पर ये कार्रवाई की गई है। कंपनी ने जिले के कई लोगों से राशि दोगुना कराने के नाम पर लाखों रुपये जमा कराए थे। लेकिन जब भुगतान का समय आया तो सहारा इंडिया ने फंड नहीं होने की बात कहते हुए रुपये देने से मना कर दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जिले के हजारों लोगों ने सहारा इंडिया में इनवेस्ट किया था। कंपनी की पॉलिसी ली थी। पॉलिसी की मेच्युरिटी पूरी होने के सालों बाद भी कंपनी ने रुपये नहीं चुकाए। पीड़ित लगातार जनसुनवाई में शिकायत कर रहे थे। इस पर शाजापुर कलेक्टर दिनेश जैन ने कई बार कंपनी के अधिकारियों को नोटिस भेजकर जानकारी चाही और रकम लौटाने के निर्देश दिए थे। निर्देशों का पालन नहीं करने पर कलेक्टर ने शाजापुर और शुजालपुर तहसीलदार को कंपनी का ऑफिस सील करने के निर्देश दे दिए। जिला प्रशासन ने सहारा इंडिया कंपनी के दो ऑफिस सील कर दिए हैं। पहले शुजालपुर के और फिर शाजापुर के ऑफिस को सील किया गया।

रुपये दोगुना कराने के नाम पर किए थे जमा
सुब्रत रॉय की 'सहारा इंडिया' कंपनी ने जिले के कई लोगों से राशि दोगुना कराने के नाम पर लाखों रुपए जमा कराए थे, लेकिन जब खाता धारकों की पॉलिसी के भुगतान का समय आया तो सहारा इंडिया ने फंड नहीं होने की बात कहते हुए रुपये देने से मना कर दिया। पॉलिसी की मेच्युरिटी पूरी होने के सालों बाद भी कंपनी ने रुपये नहीं चुकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें