फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: शाजापुर में नपाध्यक्ष ने किया पीआईसी का गठन, सिंधिया खेमे का दिखा दबदबा

Sat, 20 Aug 2022 09:19 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर

सार

शाजापुर नगर पालिका अध्यक्ष-उपाध्यक्ष निर्वाचन के बाद पीआइसी का गठन भी हो गया है। पीआइसी में बीजेपी पार्षदों के साथ ही निर्दलीय और आप पार्टी से बीजेपी में आए दो पार्षदों को जगह दी गई है। हालांकि, इनके बीजेपी में आने के बाद से ही इन्हें पीआइसी में जगह मिलने के कयास लगाए जा रहे थे।
विज्ञापन
सिंधिया खेमे का दिखा दबदबा - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाजापुर नगर पालिका अध्यक्ष प्रेम जैन ने अपनी पीआईसी का गठन कर लिया है। पीआईसी में सिंधिया गुट का दबदबा दिख रहा है। शाजापुर में सिंधिया के खास माने जाने वाले क्षितिज भट्ट के समर्थक कौशल कसेरा को सबसे महत्वपूर्ण लोक निर्माण उद्यान और यांत्रिकी विभाग मिला है। वहीं, सिनियर पार्षद प्रेम यादव को जल कार्य, विद्युत और सीवरेज विभाग दिया गया है।

विज्ञापन


बीजेपी की तरफ से टिकट नहीं दिए जाने से नाराज होकर बागी बने भुवनेश्वरी सतीश राठौर को भी पीआईसी में जगह दी गई है। बागी के चुनाव जीतने के बाद बीजेपी ने उसे अपने खेमे में मिला लिया था। वहीं, आम आदमी पार्टी के टिकट पर पार्षद बनने वाले दीप कलेशरिया ने भी बीजेपी का दामन थाम लिया था। उन्हें भी पीआईसी में विभाग का जिम्मा देकर इनाम दिया गया है। बहरहाल, पीआईसी में बागी होकर चुनाव लड़कर जीतने वाले पार्षद और आम आदमी पार्टी से बीजेपी में आए दीप को पीआईसी में सिमित प्रभारी बनाए जाने से कई तरह की चर्चाएं भी हैं।

दरअसल, इनके बीजेपी में आने के बाद से ही आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी चला। शुरुआत से ही चर्चा रही कि बीजेपी की नगर पालिका में स्पष्ट बहुमत पार्षद संख्या होने के बावजूद तोड़फोड़ का डर सता रहा था। इसी के चलते बागी और आप पार्षद को अपने खेमे में लाया गया। हालांकि, नपाध्यक्ष प्रेम जैन का कहना है कि बीजेपी देश की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी है, हम सबको साथ लेकर चलना चाहते हैं। बागी होकर चुनाव लड़ने वाले भी बीजेपी परिवार के ही हैं। हमने पीआईसी में भी को अवसर दिया है। सबकों साथ लेकर शहर को विकास के पथ पर आगे बढ़ाएंगे।

विज्ञापन

इन्हें मिला पीआईसी का जिम्मा और यह सदस्य
  • सामान्य प्रशासन विभाग ( भुवनेश्वरी सतीश राठौर), सदस्य- लक्ष्मी चंदेल, मुकेश दुबे, भावना वात्रे, माया गवली।
  • लोक निर्माण उद्यान एवंयांत्रिकी विभाग (कौशल कसेरा), सदस्य- पूनम जैन, माया पेंटर, कमला बाई और शोएब मेव।
  • जल कार्य, विद्युत तथा सीवरेज विभाग ( प्रेम यादव), सदस्य- कविता, माया पेंटर, लक्ष्मी चंदेल और रूबी शेख।
  • राजस्व वित्त एवं लेखा विभाग (दिनेश सौराष्ट्रीय), सदस्य महेश कुशवाह, शाहीदा बी, ओम उमठ और आरती शर्मा।
  • स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन विभाग (दुष्यंत सोनी) सदस्य- किर्ती चौहान, पूनम जैन, महेश कुशवाह और कायनात।
  • योजना, यातायात परिवहन एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग (विक्रम कुशवाह), सदस्य- कमला बाई, मुकेश दुबे, अजीज मंसूरी और अफरोज बी।
  • शहरी गरीबी उपशमन विभाग (दीप कलेशरिया), सदस्य- कविता, ओम उमठ, आरती शर्मा और भावना वैष्णव।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें