शाजापुर में हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया।
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रदेश के साथ ही शाजापुर जिले में भी सहकारी समितियों के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर फूलखेड़ी हनुमान मंदिर पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे हुए हैं। शुक्रवार को अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया।
बता दें कि हड़ताल करते हुए कर्मचारियों को 1 सितंबर को 16 दिन हो गए हैं, लेकिन अभी तक शासन की तरफ से इन्हें कोई आश्वासन नहीं मिला है। इसी को लेकर जिलेभर के कर्मचारियों ने शुक्रवार को फूलखेड़ी हनुमान मंदिर परिसर में अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की।
संगठन के जिला अध्यक्ष लखन कुंभकार ने बताया कि सरकार हमारी जायज मांगों पर जल्द संज्ञान ले और हमारा वेतन लागू कर महापंचायत बुलाकर हमारी मांगों पर अमल किया जाए। तभी हम हड़ताल खत्म करेंगे।