फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: दलित की बारात में DJ पर बज रहा था जय भीम का गाना, दबंगों ने रास्ता रोक कर किया पथराव, मामला दर्ज

Sat, 08 Jul 2023 07:37 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर

सार

Shajapur News: मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले में एक दलित की बारात पर पथराव करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बारात में डीजे पर बज रहे जय भीम के गाने से गांव के दबंगों ने आपत्ति की। इसके बाद भी बारातियों ने गाना बंद नहीं किया तो दबंगों ने पहले गाली-गलौज की और फिर बारात रोक कर पथराव शुरू कर दिया।
विज्ञापन
दबंगों ने रास्ता रोक कर किया पथराव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में दलितों पर हो रहे अत्याचार थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। हाल ही में सीधी में हुए घटनाक्रम के पश्चात एक के बाद एक मामले सामने आने लगे हैं। ऐसा ही एक मामला शाजापुर जिले के अंतर्गत आने वाले मोहन बड़ोदिया क्षेत्र में देखने को मिला है। यहां एक दलित दूल्हे की बारात निकालने के दौरान डीजे पर जय भीम का गाना बजाने की बात को लेकर दो पक्षो में विवाद हो गया, जिसमें दूल्हे पक्ष में से एक व्यक्ति को चोट भी आई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, भंडेरी गांव में अनिल नामक दलित दूल्हे की बारात डीजे पर निकाली जा रही थी। इसी दौरान डीजे पर जय भीम का गाना बजाया जा रहा था, जिस पर गांव के कुछ लोगों के द्वारा अपनी आपत्ति दर्ज कराई गई और उसके बाद विवाद शुरू हो गया। बातचीत और कहासुनी से शुरू हुआ विवाद धीरे-धीरे मारपीट और पथराव में तब्दील हो गया।

विवाद में घायल दूल्हे के रिश्तेदार धर्मेंद्र ने बताया कि मेरी मौसी के लड़के की बारात निकाली जा रही थी। इस दौरान डीजे पर जब जय भीम का गाना बजाया तो गांव के कुछ लोगों ने आपत्ति जताना शुरू कर दिया और हम लोगों पर पथराव कर दिया। दूल्हे पक्ष का आरोप है कि दबंगों द्वारा जान बूझकर दलित समाज के दूल्हे की बारात को रोककर विवाद किया गया।
विज्ञापन


वहीं, इस मामले में मोहन बड़ोदिया थाना प्रभारी भरत सिंह किरार ने बताया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज की है, जिसके बाद दोनों पक्षों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है। बताया जा रहा है, विवाद में दलित परिवार के धर्मेन्द्र के सिर में चोट आई है। उसकी शिकायत पर पुलिस ने मनोहर सिंह राजपूत, शक्तिपाल राजपूत, बलराम सिंह राजपूत सहित चार लोगों के खिलाफ एट्रोसिटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया। वहीं, दूसरे पक्ष से बीच-बचाव में आए अजय सिंह राजपूत की शिकायत पर विनोद पिता शिवलाल, धर्मेन्द्र पिता रमेश चंद्र, देवीलाल पिता कालूराम और गोविंद पिता शिवलाल के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें