फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023: राहुल का शिवराज पर बड़ा हमला, बोले- मध्य प्रदेश भ्रष्टाचार का एपिसेंटर बना

Sat, 30 Sep 2023 05:21 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर/भोपाल

सार

Rahul Gandhi MP Visit: मध्यप्रदेश के शाजापुर में राहुल गांधी ने कांग्रेस की जन आक्रोश रैली को संबोधित किया। उन्होंने आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश भ्रष्टाचार के मामले में देश का एपिसेंटर बन चुका है।  
 
विज्ञापन
शाजापुर में राहुल गांधी - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार पर जमकर निशाने साधे। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश देश में भ्रष्टाचार का एपिसेंटर बन चुका है। जितना भ्रष्टाचार भाजपा ने मध्य प्रदेश में किया, उतना कहीं और नहीं किया। 

विज्ञापन


शाजापुर जिले के कालापीपल विधानसभा क्षेत्र में जन आक्रोश यात्रा में उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई विचारधारा की है। एक तरफ कांग्रेस है, दूसरी तरफ आरएसएस और बीजेपी है। एक तरफ गांधी जी, दूसरी तरफ गोडसे। एक तरफ मोहब्बत और भाईचारा है, दूसरी तरफ नफरत। यह बीजेपी वाले जहां भी जाते हैं, वहां नफरत पैदा करते हैं। गुस्सा पैदा करते हैं। आपस में झगड़ा करवाते हैं। इस वजह से अब मध्य प्रदेश का युवा और किसान इनसे नफरत करने लगा है। जो इन्होंने जनता के साथ किया, वह अब जनता इनके साथ कर रही है। हमने प्रदेश में सात जन आक्रोश यात्राएं निकली हैं।

बीजेपी वाले बच्चों का फंड खा गए
राहुल ने आरोप लगाया कि मैंने कन्याकुमारी से कश्मीर तक 'भारत जोड़ो यात्रा' की। हम मध्य प्रदेश में 370 किलोमीटर पैदल चले। यात्रा में हम किसानों, युवाओं और माताओं-बहनों से मिले। उन्होंने मुझे बताया कि भ्रष्टाचार किस कदर बढ़ा है। भाजपा वालों ने बच्चों के फंड, मिड-डे मील और स्कूल यूनिफॉर्म के फंड खा लिया। साथ ही महाकाल कॉरिडोर का पैसा भी चोरी कर लिया। व्यापमं स्कैम में एक करोड़ युवाओं को नुकसान पहुंचाया। यहां एमबीबीएस की सीट्स बेची जाती है। पेपर लीक किया जाता है। ऐसा इनका राज है।
विज्ञापन


किसानों को दाम नहीं देती मप्र सरकार
राहुल ने आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश सरकार सोयाबीन के किसानों को सही दाम नहीं देती है। आप छत्तीसगढ़ में किसानों से बात करेंगे तो वह बताएंगे कि हम उन्हें धान के लिए देशभर से सबसे ज्यादा पैसा देते हैं। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार ने किसानों से जो वादा किया उसे पूरा करके दिखाया। हमने मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, कर्नाटक में किसानों का कर्जा माफ किया। यहां भाजपा ने आपको धोखा देकर कांग्रेस की सरकार चोरी कर ली। पिछले 18 साल में मध्य प्रदेश में 18000 किसानों ने आत्महत्या की है। तीन किसान हर रोज मध्य प्रदेश में आत्महत्या कर रहे हैं। यह इनकी सच्चाई है। यही इनकी सरकार है। ऐसा क्यों हो रहा है? इसका जवाब मैं देता हूं क्योंकि यह चुने हुए लोगों के लिए काम करते हैं। आजादी के बाद से देश में पहली बार किसान टैक्स दे रहा है।

अरबपतियों को लाभ पहुंचाने लाए थे काले कानून
राहुल ने आरोप लगाया कि बीजेपी वाले किसानों के लिए काले कानून लाए थे। नरेंद्र मोदी कहते थे कि हम किसानों की भलाई के लिए यह कानून लाए हैं। मैं पूछता हूं कि यदि आप किसानों के लिए यह कानून लाए थे तो किसान सड़कों पर क्यों उतरे? नरेंद्र मोदी कहना चाहते थे कि किसानों को कोई समझ नहीं है। हिंदुस्तान के दो-तीन अरबपति, अदाणी जी किसान को फायदा पहुंचाने के लिए काम करते हैं। आप कर्नाटक, राजस्थान, छत्तीसगढ़, हिमाचल जाइए, वहां हमारी सरकारें गरीबों के लिए काम करती है। कर्नाटक में हमने किसानों, महिलाओं, गरीबों के लिए पांच गारंटी दी। कर्नाटक की महिलाएं बस में जाने के लिए एक रुपया नहीं देती है। कहीं भी जाना हो, फ्री में जाती हैं। हर महीने उनके बैंक खातों में सरकार सीधे पैसा देती है। छत्तीसगढ़ में किसानों का कर्ज माफ किया। किसानों को सही दाम दिलवाते हैं। राजस्थान में मुफ्त में दवा मिलती है। 15 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज होता है। हार्ट सर्जरी करानी हो तो वह फ्री में होती है। सरकार जनता के लिए होनी चाहिए, किसी संगठन या एक-दो उद्योगपतियों के लिए नहीं चलनी चाहिए। ऐसी ही सरकार हम यहां मध्य प्रदेश में चलाना चाहते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें