फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023: कमलनाथ बरसे शिवराज पर, बोले- उन्हें तो रेट कार्ड की यात्रा निकालना चाहिए

Sat, 30 Sep 2023 06:03 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर/भोपाल

सार

Rahul Gandhi MP Visit: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शिवराज सिंह चौहान पर जोरदार हमले बोले। शाजापुर जिले में जनसभा के दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जन आशीर्वाद यात्रा की जगह रेट कार्ड की यात्रा निकालना चाहिए। 
 
विज्ञापन
कमलनाथ शाजापुर में संबोधित करते हुए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शाजापुर में शिवराज सिंह चौहान सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह चौहान ने आज पूरे प्रदेश को चौपट प्रदेश बनाकर रख दिया है। शिवराज की घोषणा मशीन डबल स्पीड पर चल रही है। इनकी झूठ की मशीन भी डबल स्पीड से चल रही है। फिर भी भाजपा आज  प्रदेश में जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रहे हैं। मैं तो कहता हूं कि शिवराज सिंह चौहान को अपने रेट कार्ड की यात्रा भी निकालनी चाहिए। 

विज्ञापन


शाजापुर में जन आक्रोश यात्रा के दौरान राहुल गांधी की उपस्थिति में कमलनाथ ने कहा कि 50 प्रतिशत भ्रष्टाचार और कमीशन की व्यवस्था पूरे प्रदेश में पंचायत से लेकर मंत्रालय तक बनाई है। पैसे दो और अपना नाम गरीबी रेखा के नीचे की सूची में लिखवाने का काम किया जा रहा है। प्रदेश में भाजपा का समय पूरा हो चुका है। मध्य प्रदेश के मतदाताओं ने तय कर लिया है कि शिवराज सिंह और भारतीय जनता पार्टी को बड़े प्यार विदा करना है। आज प्रदेश की पूरी तस्वीर आपके सामने है। मुझे पता है कि खेतों में कटाई चल रही है। इसके बाद भी इतनी संख्या में लोग यहां उपस्थित है, जो हमें शक्ति दे रहे हैं।  

कमलनाथ ने कहा कि राहुल जी आप जिस प्रदेश में आए है, वह प्रदेश आज भ्रष्टाचार में नंबर वन है। यहां पर बैठे हुए सभी लोग या तो भ्रष्टाचार के शिकार है या गवाह हैं। आप जिस प्रदेश में आज आए हैं वह बेरोजगारी में नंबर वन है। मध्य प्रदेश में आज सबसे बड़ी चुनौती हमारे नौजवानों का भविष्य है। आप जिस प्रदेश में आए हैं वह महिलाओं के प्रति अत्याचार में नंबर वन है। आदिवासियों पर अत्याचार में भी है नंबर वन है। मध्य प्रदेश में चौपट रोजगार व्यवस्था, चौपट कृषि व्यवस्था, चौपट शिक्षा व्यवस्था, चौपट स्वास्थ्य व्यवस्था, चौपट उद्योग धंधे और इस तरह के कई और चौपट उदाहरण हैं।
विज्ञापन

 
भाजपा के पास बचा सिर्फ पुलिस, पैसा और प्रशासन    
कमलनाथ ने कहा कि अब भाजपा के पास बचा क्या है? इनके पास पुलिस, पैसा और प्रशासन बचा हुआ है। मुझे आप सभी पर विश्वास है कि दो महीने में जो चुनाव होने वाला है वह केवल एक उम्मीदवार या किसी पार्टी का चुनाव नहीं है, बल्कि यह चुनाव तो अब मध्य प्रदेश के भविष्य का चुनाव बन चुका है। मुझे पूरा भरोसा है कि यहां आए हुए सभी लोग और मध्य प्रदेश के मतदाता इस बार केवल सच्चाई का ही साथ देंगे। 
विज्ञापन


  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें