फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023: शाजापुर में BJP समर्थकों पर वोट के लिए कांग्रेस समर्थक परिवार को पीटने का आरोप; तीन लोग घायल

Tue, 14 Nov 2023 01:56 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर

सार

MP  Assembly Election 2023: शाजापुर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी समर्थित लोगों द्वारा कांग्रेस समर्थक वोटर परिवार को पीटने का आरोप लगा है। इस घटना को लेकर बलाई विकास मंच ने आरोपियों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। साथ ही ऐसा न होने पर आंदोलन करने की बात भी कही है।
विज्ञापन
घायलों का हाल-चाल पूछते कांग्रेस नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आती जा रही है, वैसे-वैसे राजनीतिक पार्टियों में विवाद होना शुरू हो गया है। बदले में मार मतदाता खा रहे हैं। ऐसा ही मामला मध्यप्रदेश के शाजापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम देनदला में देखने को मिला है। जहां भाजपा समर्थित लोगों पर कांग्रेस पार्टी के मतदाताओं को धमकाने और उनसे मारपीट करने का आरोप लगा है। आरोप के मुताबिक, जब मतदाताओं ने कांग्रेस को वोट देने की बात कही तो भाजपा समर्थित लोगों ने कांग्रेस पार्टी के मतदाताओं पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। इस हमले में तीन लोग घायल हो गए, जिनका उपचार जिला चिकित्सालय में चल रहा है।

विज्ञापन


भाजपा को वोट देने से मना किया तो कर दिया हमला
जानकारी के अनुसार, शाजापुर विधानसभा के देनदला गांव में उस समय विवाद हो गया। जब गांव के ही कुछ लोग भाजपा प्रत्याशी अरुण भीमावद के पक्ष में आम ग्रामीणों से मतदान को लेकर बात करने गए। तभी गांव के ही एक परिवार से अरुण भीमावद समर्थकों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद इतना बढ़ गया कि अरुण भीमावद समर्थकों ने कांग्रेस समर्थकों ने मतदाता के परिवार पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। इस मारपीट में एक महिला और एक बुजुर्ग सहित दो पुरुष घायल हो गए। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया। इस मामले की जानकारी होने पर कांग्रेस पार्टी भाजपा पर हावी हो गई है। 

कांग्रेस नेता घायलों का हाल-चाल जानने पहुंचे अस्पताल
वहीं, जिला चिकित्सालय में भर्ती हुए घायलों का हाल-चाल जानने के लिए कांग्रेस प्रत्याशी हुकुम सिंह कराड़ा के बेटे राजकुमार कराड़ा और कांग्रेस के कई कद्दावर नेता, कार्यकर्ता जिला चिकित्सालय पहुंचे और घायलों का हाल जाना। वहीं, मामले की सूचना लगते ही बलाई विकास मंच के राष्ट्रीय पदाधिकारी राधेश्याम मालवीय भी जिला चिकित्सालय पहुंचे और घायलों का हाल-चाल जाना। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अगर कल (मंगलवार) संबंधित आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं होती है तो वह सड़क पर उतरेंगे और आंदोलन करेंगे। हालांकि मामले में स्थानीय थाने में प्राथमिकी भी दर्ज की जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें