फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shajapur News: सूपर्णखा की नासिक भंग लीला का मंचन

Sun, 12 Nov 2023 12:54 AM IST
शाजापुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाजापुर
विज्ञापन
रौसर कोठी में चल रही रामलीला में सूर्पनखा की नासिका भंग की लीला का मंचन करते कलाकार। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रौसर कोठी में चल रही रामलीला में नव चेतना कला परिषद के कलाकारों ने शनिवार को सूपर्णखा नासिका भंग, खरदूषण वध, सीता हरण, राम सुग्रीव मित्रता की लीलाओं का भावपूर्ण मंचन किया। जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक रामलीला मैदान में एकत्रित हुए।
विज्ञापन

मंचन में दिखाया गया कि रावण की बहन सूपर्णखा ने सुंदरी का रूप लेकर राम-लक्ष्मण के पास पहुंचती है। उनको प्रलोभन देकर अपने साथ परिणय सूत्र में बांधने की मंशा प्रकट करती है। लेकिन राम-लक्ष्मण इससे मना कर देते है। तब सूर्पनखा, सीता का भक्षण करने लगी। जिसको देख लक्ष्मण ने अपने तीर से सूर्पनखा की नाक और कान काटकर कुरूप बना दिया। अपना यह रूप लेकर सूपर्णखा अपने खरदूषण के दरबार में पहुंची। खरदूषण ने अपनी समस्त सेना के साथ राम पर आक्रमण कर दिया। उससे पहले राम ने सीता को अग्नि प्रवेश करा दिया और खरदूषण को उनकी विशाल सेना के साथ राम ने अकेले ही समाप्त कर दिया। इस मौके पर मेला कमेटी के अध्यक्ष आनंद दीक्षित, संजीव मिश्रा, गौरव सिंह, सूर्यांश राठौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें