फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहडोल: जंगल में बेखौफ शिकारी, शिकार के लिए बिछाए करंट की चपेट में आकर युवक की मौत,वन विभाग की गश्त पर उठे सवाल

Fri, 06 Nov 2026 01:38 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

साखी जंगल में शिकार के लिए बिछाए गए करंट की चपेट में आने से 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटनास्थल पर बिजली के तार मिले हैं। हाल के दिनों में तेंदुए और बाघ के हमलों से हुई मौतों के बीच इस घटना ने वन विभाग की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं।
विज्ञापन
घटना स्थल का जायजा लेते एसडीओपी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्यौहारी क्षेत्र के जंगलों में बाघ, तेंदुए और हाथियों की मौजूदगी के बीच वन्यजीवों की सुरक्षा और वन विभाग की निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। एक ओर वन विभाग जंगलों में लगातार गश्त और वन्यजीवों की निगरानी के दावे कर रहा है, वहीं दूसरी ओर शिकार के लिए जंगल में बिछाए जा रहे करंट से इंसानों की जान जा रही है। 

विज्ञापन


ताजा मामला ब्यौहारी थाना क्षेत्र के साखी जंगल का है, जहां जंगली जानवरों के शिकार के लिए बिछाए गए करंट की चपेट में आने से 23 वर्षीय युवक सुरेश लोनी पिता राम प्रताप की मौत हो गई। घटना की जानकारी लगने के बाद एसडीओपी ब्यौहारी थाना प्रभारी अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और बारीकी से मामले की पड़ताल की गई।

जानकारी के अनुसार सुरेश के मोबाइल पर रात में उसके एक साथी का फोन आया था। इसके बाद वह घर से निकल गया लेकिन रातभर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसे फोन लगाया तो मोबाइल बंद मिला। इसके बाद परिजन उसकी तलाश में जुट गए। सुबह साखी के जंगल में उसका शव मिला। घटनास्थल पर करंट के लिए बिछाए गए तार भी मिले। आशंका जताई जा रही है कि जंगली जानवरों का शिकार करने के लिए जंगल में बिजली का करंट फैलाया गया था, जिसकी चपेट में आने से युवक की जान चली गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: नहीं थम रहा हादसों का सिलसिला: NH-30 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की जोरदार भिड़ंत में एक की मौत, एक घायल

25 किलोमीटर के दायरे में तीन घटनाएं
इस घटना ने वन विभाग की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटनास्थल से करीब 25 किलोमीटर दूर हाल ही में घर में सो रही 15 वर्षीय किशोरी को तेंदुआ उठा ले गया था, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं पपौंध क्षेत्र में बाघ के हमले में एक चरवाहे की जान चली गई। इसके अलावा ब्यौहारी क्षेत्र के जंगलों में 60 से अधिक हाथियों के दो झुंड विचरण कर रहे हैं। लगातार वन्यजीवों की मौजूदगी और हमलों के बीच जंगलों में अवैध रूप से करंट बिछाकर शिकार की कोशिश सामने आना चिंता बढ़ाने वाला है।
विज्ञापन


गश्त के दावों के बीच जंगल में करंट का जाल
वन विभाग की ओर से लगातार दावा किया जा रहा है कि टीमें जंगलों में सर्चिंग कर रही हैं और वन्यजीवों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। इसके बावजूद शिकारी जंगलों में बिजली के तार बिछाकर वन्यजीवों के शिकार की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में सवाल है कि नियमित गश्त के बावजूद शिकारियों की इस गतिविधि पर अंकुश क्यों नहीं लग पा रहा है। फिलहाल युवक की मौत के मामले में ब्यौहारी पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें