फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: गणेश जी का चंदा मांगने गए युवक को खंभे से बांधकर पीटा, रहम की भीख मांगता रहा

Tue, 06 Sep 2022 08:07 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

गणेश जी का चंदा मांगने गए युवक से मारपीट का मामला सामने आया है। भीड़ ने चोर समझकर युवक को खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो मध्यप्रदेश के शहडोल जिले का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
युवक की पिटाई करते हुए - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में एक युवक को खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटने का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि युवक पर चोरी का इल्जाम लगाते हुए भीड़ ने बेल्ट की मदद से खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा। जबकि जानकारी ये भी सामने आई है कि पिटाई का शिकार युवक गणेश जी का चंदा मांगने गया था। घटना का वीडियो हैरान कर देने वाला है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शहडोल जिला मुख्यालय के पांडवनगर में शहडोल के ही रहने वाले चार युवक गणेश जी का चंदा मांगने गए थे। संदेह होने पर जब रहवासियों ने उनको रोका तो तीन युवक भाग निकले। लेकिन एक युवक को लोगों ने पकड़ लिया और उसे बिजली के खंभे में बांधकर उसकी जमकर पिटाई कर दी।

बता दें, जब भीड़ युवक को पीट रही थी, तब युवक उनसे रहम की भीख मांगता रहा। लेकिन, गुस्साए लोगों ने उसकी एक न सुनी। उसके साथ मारपीट तो की ही। साथ ही साथ किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। रहवासियों का कहना है, युवक चंदा मांगने के बहाने घरों की रेकी करने आए थे। हालांकि, पुलिस इस मामले से खुद को अनजान बता रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें