फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol: सड़क हादसे में घायल हुआ युवक, जिला अस्पताल के डॉक्टर ने बिना प्राथमिक उपचार के ही कर दिया रेफर

Mon, 19 Feb 2024 07:53 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

Shahdol: जिला अस्पताल की व्यवस्थाएं चरमराती जा रही है। यहां ओपीडी में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर लगातार मरीजों को बिना देखे ही रेफर कर रहे हैं। सड़क हादसे का शिकार एक युवक 90 किलोमीटर दूर से जिला अस्पताल उपचार कराने के लिए पहुंचा, लेकिन जिला अस्पताल के डॉक्टर ने बिना प्राथमिक उपचार किए बगैर ही उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घायल युवक के कान से खून निकल रहा था। 
विज्ञापन
शहडोल अस्पताल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला अस्पताल के डॉक्टर ने बिना प्राथमिक उपचार किए बगैर ही उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया। मेडिकल कॉलेज में घायल युवक जब पहुंचा तो उसे मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने भर्ती कर उसका प्राथमिक उपचार किया, कान से खून निकलने से युवक को सीटी स्कैन कराने के लिए कहा गया। मेडिकल कॉलेज में सीटी स्कैन की सुविधा न होने की वजह से घायल युवक के परिजन दोबारा जिला अस्पताल लेकर पहुंचे और सीटी स्कैन करा कर फिर मेडिकल कॉलेज में लाकर घायल युवक को इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


कार्रवाई की बात कही गई
बता दें कि ब्यौहारी क्षेत्र में चल रहे रेलवे के विस्तारीकरण में कार्यरत बिहार समस्तीपुर निवासी 25 वर्षीय विकास कुमार नामक युवक सड़क हादसे घायल हुआ था। परिजनों का आरोप है कि यदि जिला अस्पताल में पहले ही परीक्षण के बाद प्राथमिक उपचार किया जाता और सीटी स्कैन करा लिया जाता तो परेशानी न होती।  जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन डॉ. जीएस परिहार का कहना था कि यदि ड्यूटी डॉक्टर ने बिना देखे ही रेफर किया है तो मैं जानकारी लेकर कार्रवाई करूंगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें