फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime News: शहडोल में हिप्नोटाइज कर महिला से ठगी, सोने के बुंदे और अंगूठी लेकर फरार हुआ आरोपी

Sat, 01 Aug 2026 03:41 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

शहडोल के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक महिला को अज्ञात ठग ने पारिवारिक संकट और अनहोनी का डर दिखाकर बातों में फंसा लिया। महिला से सोने के टप्स और अंगूठी ठग ली गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : AI FREEPICK
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले में कथित रूप से हिप्नोटाइज कर ठगी करने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ठग लोगों को पारिवारिक संकट, अनहोनी या तंत्र-मंत्र का डर दिखाकर उनकी मानसिक स्थिति को प्रभावित करते हैं और फिर कीमती जेवर लेकर फरार हो जाते हैं। ताजा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है, जहां एक अधेड़ महिला को बातों में उलझाकर उसके सोने के बुंदे और अंगूठी ठग ली गई।

पुलिस के अनुसार, सिंहपुर रोड स्थित गंज क्षेत्र निवासी ऊषा वर्मा पैदल जा रही थीं। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति उनके पास आया और बातचीत शुरू कर दी। चलते-चलते उसने महिला को पारिवारिक संकट और अनहोनी की आशंका बताकर डराने का प्रयास किया। पुलिस के मुताबिक, महिला ने बताया कि आरोपी ने अपनी बातों में उलझाकर उनसे कानों के सोने के बुंदे और हाथ की सोने की अंगूठी उतरवा ली।

विज्ञापन


पढ़ें: शादी के महज सात दिन बाद तलाक, कोर्ट ने सुनाया फैसला; विवाहिता बोली- मैं किसी और से प्यार करती हूं

आरोपी के कहने पर महिला ने अपने जेवर सफेद कपड़े में रखकर उसे सौंप दिए। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। कुछ देर बाद जब महिला को ठगी का एहसास हुआ, तब तक आरोपी काफी दूर निकल चुका था। घटना की जानकारी महिला ने अपने परिजनों को दी, जिसके बाद कोतवाली थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई गई।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपी की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

कोतवाली थाना प्रभारी रावेंद्र तिवारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्य जुटा रही है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि राह चलते किसी अजनबी की बातों में न आएं और किसी भी परिस्थिति में अपने कीमती जेवर या नकदी किसी अनजान व्यक्ति को न सौंपें। यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति इस तरह की हरकत करता है तो तत्काल पुलिस को सूचना दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें