फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: शहडोल में जंगली हाथी ने मचाया उत्पात, दो दिन पहले भी तोड़ दिए थे घर

Sun, 23 Jun 2024 02:28 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी जंगली हांथी के पर नजरें बनाए हैं। वे लगातार हांथी को पकड़ने का प्रयास कर रहे हैं। वन विभाग ने बेडरा के अलावा आस-पास के अन्य गांव में मुनादी करवाकर लोगों से सतर्क रहने का आग्रह किया है। 
विज्ञापन
देर रात हाथी ने मचाया उत्पात। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले ब्यौहारी वन परिक्षेत्र के बेडरा गांव में जंगली हाथी ने शुक्रवार रात एक बार फिर से उत्पात मचाया। हाथी के बढ़ते आतंक से गांव के लोग दहशत में हैं। जंगली हाथी पर वन विभाग का अमला काबू पाने में कामयाब नहीं हो पा रहा है। 

विज्ञापन


बताया गया है कि बीती रात उमेश प्रसाद, रामचंद्र एवं दिनेश के घर में जंगली हाथी घुस गया और गृहस्थी का सारा सामान तहस नहस कर दिया है। बता दें, दो-दिन पूर्व भी इसी गांव में जंगली हाथी रणवीर सिंह लोनी के घर में घुस गया था। उस समय उनके परिवार के सदस्य घर के अंदर थे, उन्होंने किसी प्रकार वहां से भागकर अपनी जान बचाई थी। कुछ ऐसी ही हाल उमेश रामचंद्र और दिनेश के घरों में भी यही हुआ। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बेड़रा गांव संजय गांधी टाइगर रिजर्व व बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से जुडा है। जिस कारण जंगली जानवरों की दस्तक अक्सर इस क्षेत्र के गावों में होती रहती है।

वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी जंगली हाथी के पर नजरें बनाए हैं। वे लगातार हाथी को पकड़ने का प्रयास कर रहे हैं। वन विभाग ने बेडरा के अलावा आस-पास के अन्य गांव में मुनादी करवाकर लोगों से सतर्क रहने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें