फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: तेज रफ्तार दो ट्रकों की टक्कर से ब्यौहारी बांधवगढ़ मार्ग जाम, दोनों चालक घायल

Mon, 16 Jun 2025 12:05 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

हादसे के कारण सड़क पर एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी और अन्य उपकरणों की मदद से ट्रकों को हटाया और यातायात सामान्य कराया।
विज्ञापन
बीच सड़क लड़े दो ट्रक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्यौहारी थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रकों के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर ने क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया। इस घटना में दोनों वाहन के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और दोनों ट्रक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। सड़क के बीचो-बीच हुई इस दुर्घटना ने बांधवगढ़ ब्यौहारी मार्ग में एक घंटे तक जाम लगा दिया।
विज्ञापन


घटना बांधवगढ़ मानपुर से ब्यौहारी मार्ग पर बसही के पास हुई, जहां दोनों ट्रकों की टक्कर ने सड़क पर यातायात को एक घंटे तक बाधित कर दिया। इससे राहगीरों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। स्थानीय निवासियों ने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा। एक घंटे तक मार्ग में जाम लगा था, जिससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। बीच सड़क दोनों ट्रक आमने-सामने भीड़ गए थे। जिसे हटाने में एक घंटे का वक्त लग गया।

ये भी पढ़ें- शहडोल में जल निगम परियोजना प्रबंधक के साथ मारपीट, गहरे पानी में नहाने से रोका तो युवकों ने पीटा
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार एक ट्रक मानपुर से आ रहा था, जिसमें रेत लोड थी, जबकि दूसरा ट्रक रेत लेने जा रहा था। अचानक हुई टक्कर के कारण दोनों ट्रक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारू करने के लिए पुलिस ने जेसीबी समेत अन्य उपकरणों की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया। जैसे ही सड़क पर से ट्रकों को हटाया गया, यातायात पुनः सामान्य होने लगा। घायल दोनों चालकों का उपचार ब्यौहारी सिविल अस्पताल में चल रहा है। घायल चालकों के नाम अभी सामने नहीं आए हैं। एक चालक की हालत गंभीर बताई गई। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें