फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन करते दो ट्रैक्टर जब्त, पुलिस ने दर्ज किया केस

Fri, 22 Mar 2024 03:17 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

पपौंध और सिंहपुर पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन करते दो ट्रैक्टरों को जब्त किया है। पुलिस टीम को आता देख वाहन चालक मौके से फरार हो गया। चालक और वाहन मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन
पुलिस ने जब्त किया ट्रैक्टर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले में रेत चोरी रुकने का नाम नहीं ले रही है। जिले पुलिस ने दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन करते हुए दो ट्रैक्टरों को जब्त किया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पपौंध और सिंहपुर पुलिस ने रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन करते दो ट्रैक्टर जब्त किए हैं। पपौंध पुलिस को जानकारी मिली थी कि विजयसोता की तरफ से रेत का अवैध परिवहन किया जा रहा है। पुलिस ने दबिश देकर वाहन क्रमांक एमपी 54 ए 8756 को लोड रेत के साथ जब्त किया। पुलिस को आता देख वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने चालक और वाहन मालिक के खिलाफ केस दर्ज किया है।  

इसी तरह सिंहपुर पुलिस ने बिना नंबर के ट्रैक्टर को रेत का अवैध परिवहन करते जब्त किया। आरोपी चालक नरेश बैगा पिता ओमप्रकाश (25) निवासी पडरिया मानपुर और वाहन मालिक के खिलाफ खनिज अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन

बता दें कि तीन दिन पहले रेत चोरी कर आ रहा ट्रैक्टर ब्यौहारी क्षेत्र में पलट गया था। हादसे में चालक की मौत हो गई थी। अवैध खनन और परिवहन को रोकने के लिए खनिज और पुलिस विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। लेकिन, इसके बाद भी यह रुकने का नाम नहीं ले रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें