फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: जेसीबी ने बाइक सवार युवकों को रौंदा, दो लोगों की मौत; चालक वाहन सहित फरार

Sat, 13 Dec 2025 09:56 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

Shahdol Accident: शहडोल के सोहागपुर थाना क्षेत्र में कोटमा चौराहे के पास जेसीबी की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तलाश और जांच में जुटी है।
 
विज्ञापन
दुर्घटना। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक भीषण सड़क हादसा सामने आया, जिसमें बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा शाम करीब सात बजे कोटमा चौराहे के पास स्थित पुलिया के समीप हुआ, जहां तेज रफ्तार जेसीबी ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन

 
घटना के बाद मचा हड़कंप
हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही सोहागपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की सहायता से दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज शहडोल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
 
जेसीबी चालक वाहन लेकर फरार
हादसे के बाद जेसीबी चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार युवक कोटमा चौराहे से मेडिकल कॉलेज की ओर जा रहे थे, तभी सामने से आ रही जेसीबी ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना कोटमा चौक के पास पुलिया के नजदीक हुई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Dhar News: कुक्षी में नशे में धुत्त कार चालक का कहर, पांच बाइक सवारों को मारी टक्कर; सात घायल, पांच गंभीर रेफर
 
मृतकों की पहचान और शोक का माहौल
पुलिस ने मृतकों की पहचान भूरा उर्फ सुखसेन बैगा पिता महेश बैगा (25 वर्ष), निवासी चाका थाना पाली और प्रेम बैगा पिता बाबूलाल बैगा (25 वर्ष), निवासी गोरतरा थाना सोहागपुर के रूप में की है। दोनों युवकों की असमय मौत से उनके परिजनों में कोहराम मच गया है और संबंधित गांवों में शोक का माहौल है।
विज्ञापन

 
पुलिस जांच में जुटी
सोहागपुर थाना प्रभारी भूपेंद्र मणि पांडे ने बताया कि जेसीबी की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हुई है। अज्ञात जेसीबी वाहन की पहचान कर चालक को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें