फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांदीपनि विद्यालय के निर्माण में लापरवाही: तय मानकों पर खरे नहीं उतरे शौचालय, तोड़कर दोबारा बनाने के निर्देश

Fri, 13 Nov 2026 08:35 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

शहडोल कलेक्टर पार्थ जायसवाल ने बुढ़ार-कटकोना में सांदीपनि विद्यालय के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया। निर्माण में धीमी गति और शौचालयों में अमानक गुणवत्ता पाए जाने पर उन्होंने गहरी नाराजगी जताई। कलेक्टर ने अमानक निर्माण को तोड़कर दोबारा बनाने और संबंधित निर्माण एजेंसी को पेनाल्टी लगाने हेतु 'कारण बताओ नोटिस' जारी करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले के बुढ़ार-कटकोना स्थित सांदीपनि विद्यालय के निर्माणाधीन भवन में निर्माण की धीमी गति और गुणवत्ता को लेकर लापरवाही सामने आई है। निरीक्षण के दौरान शौचालयों का निर्माण भी निर्धारित मापदंडों के अनुरूप नहीं मिला। इस पर कलेक्टर पार्थ जायसवाल ने नाराजगी जताते हुए अमानक निर्माण को तोड़कर दोबारा निर्धारित मानकों के अनुसार कराने के निर्देश दिए। वहीं, निर्माण कार्य में देरी पर संबंधित एजेंसी को पेनाल्टी लगाने संबंधी कारण बताओ नोटिस जारी करने को कहा है।

विज्ञापन


शुक्रवार को कलेक्टर पार्थ जायसवाल और जिला पंचायत सीईओ शिवम प्रजापति ने सांदीपनि विद्यालय के निर्माणाधीन भवन के साथ बालक एवं बालिका छात्रावास के निर्माण कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान कलेक्टर ने अलग-अलग निर्माण कार्यों की स्थिति देखी और अधिकारियों से प्रगति की जानकारी ली।

ये भी पढ़ें- खातेगांव टीआई हत्याकांड: देवास कोर्ट परिसर से फरार लाइसेंसी पाटेंद्र जायसवाल हिरासत में, सरेंडर करने पहुंचा था
विज्ञापन


शौचालयों का खुद कराया माप
- निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने शौचालयों का माप स्वयं करवाकर उनके आकार और निर्माण की गुणवत्ता जांची।
- शौचालयों का आकार निर्धारित मापदंडों के अनुरूप नहीं मिला। फ्लश की साइज भी तय मानकों के अनुसार नहीं पाई गई।
- इस पर संबंधित अधिकारियों को अमानक निर्माण तोड़कर निर्धारित मापदंडों के अनुसार दोबारा कराने के निर्देश दिए।
- निर्माण कार्य में धीमी प्रगति पर निर्माण एजेंसी को पेनाल्टी संबंधी कारण बताओ नोटिस जारी करने को कहा।

परिसर में सड़क और पौधरोपण के निर्देश
कलेक्टर ने विद्यालय भवन के साथ दोनों छात्रावासों का निर्माण भी तय समय-सीमा में पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने परिसर में आवश्यक सड़क निर्माण, वृक्षारोपण और अन्य मूलभूत सुविधाएं विकसित कर पूरे परिसर को सुव्यवस्थित एवं आकर्षक बनाने को कहा। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण के साथ सुरक्षित और सुविधाजनक आवासीय व्यवस्था मिलनी चाहिए। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान एसडीएम सोहागपुर अमृता गर्ग, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग आनंद राय सिन्हा, बीईओ चंदेल, तहसीलदार बुढ़ार मनोज सिंह सहित भवन निर्माण मंडल के अधिकारी मौजूद रहे। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें