फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: प्रेम प्रसंग को लेकर था विवाद, फोन पर मिलने बुलाया और कैंची मार कर दी हत्या, तीन गिरफ्तार

सार

प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद के चलते खेत पर मिलने बुलाया और रॉड व कैंची मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले की गुत्थी सुलझाकर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।  
विज्ञापन
शहडोल में पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले में जैतपुर के डोंगरी टोला में खेत में एक युवक की लाश खून से लथपथ मिली थी। इस मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। प्रेम प्रसंग के चलते विवाद था। युवक को मिलने के लिए बुलाया और रॉड व कैंची मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक प्रेम प्रसंग के चलते युवक रामपाल सिंह की हत्या की गई थी। मृतक अपने घर से मोटरसाइकिल लेकर बुधवार को खेत गया था। सुबह जब उसके पिता पहुंचे तो वह मृत अवस्था में खेत में पड़ा हुआ था। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। थाना प्रभारी जैतपुर रामकुमार ने बताया कि इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या की गई थी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एडीजी डीसी सागर ने 30 हजार रुपये इनाम की घोषणा की थी।

एसपी कुमार प्रतीक ने जैतपुर पुलिस को हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए निर्देशित किया था। मृतक के गले में धारदार हथियार से रेतने के निशान व शरीर पर गंभीर चोटें लगी थी। पुलिस को प्रारंभिक विवेचना के दौरान कथन एवं साक्ष्यों के आधार पर ज्ञात हुआ कि मृतक का किसी लड़की से प्रेम प्रसंग था। इसके बाद पूछताछ के आधार पर तीन संदेही मनोज सिंह गोंड़, राजेश सिंह गोंड एवं लतीफ खान, तीनों निवासी मैरटोला जैती थाना जनकपुर छत्तीसगढ़, को पुलिस ने हिरासत में लिया। उनसे मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि बुधवार को रामपाल को फोन करके बुलाया था। रामपाल को रॉड व कैंची से मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देकर आरोपी भाग गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें