फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरे बाप रे: चोरी की बाइक लेकर चोर 4 घंटे घूमता रहा शहर, बाइक मालिक ने पीछा करके पकड़ा, हुआ हादसे का शिकार

Sun, 24 Dec 2023 08:02 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

Shahdol: शहडोल में बाइक चोरी कर भाग रहा चोर हादसे शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि वाहन मालिक विनोद कुमार साहू सर्किट हाउस के सामने एक निजी क्लीनिक में कार्य करता है। रविवार की दोपहर 12 बजे युवक विनोद की मोटरसाइकिल अचानक उसकी क्लीनिक के सामने से गायब हो जाती है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर में बाइक चोरी कर भाग रहा चोर हादसे शिकार हो गया। यह घटना रविवार की शाम सोहागपुर थाना क्षेत्र के अंडर ब्रिज के समीप घटना घटी है। पुलिस ने बताया कि सर्किट हाउस के सामने एक निजी क्लीनिक में कार्य कर रहे युवक की मोटरसाइकिल को एक अज्ञात चोर चोरी करके भाग रहा था, तभी वह हड़बड़ाहट में हादसे का शिकार हो गया। जिसके बाद घटनास्थल पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने बाइक को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

क्लीनिक के सामने से बाइक हुई चोरी

विज्ञापन

वाहन मालिक विनोद कुमार साहू सर्किट हाउस के सामने एक निजी क्लीनिक में कार्य करता है। रविवार की दोपहर 12 बजे युवक विनोद की मोटरसाइकिल अचानक उसकी क्लीनिक के सामने से गायब हो जाती है। युवक विनोद काफी परेशान हो जाता है और सीसीटीवी के साथ-साथ आसपास में अपनी मोटरसाइकिल की तलाश शुरू कर देता है। 

4 घंटे तक तलाशता रहा नहीं मिली बाइक
चार बजे तक युवक केवल गुम बाइक की तलाश करता रहा। चार घंटे में उसकी बाइक का पता नहीं चल पाया, जिसके बाद युवक अपने साथी के साथ संबंधित थाने जाकर मामले की शिकायत करने के लिए निकलता है तभी उसे भूसा तिराहे में अपनी मोटरसाइकिल दिख जाती है। 

पीछा करते ही चोर हुआ हादसे का शिकार

विज्ञापन

चोर बाइक को लेकर मार्केट की ओर जाता दिखाई देता है, तभी युवक विनोद अपने साथी के साथ उस बाइक चालक का पीछा कर उसे रुकने को कहता है, लेकिन चोरी की मोटरसाइकिल चला रहा चोर यू टर्न मार कर गोहपारू की ओर भाग खड़ा होता है। तभी अंडरब्रिज के नीचे बड़ा सा गड्ढा है, जिसमें चोर की मोटरसाइकिल फंस जाती है और वह अनियंत्रित होकर गिर पड़ता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें