फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: ब्यौहारी सड़क हादसे में युवक की मौत, ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक से गिरा युवक ट्रक के नीचे आया

Thu, 27 Mar 2025 02:49 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

तीनों युवक घोरसा गांव से ब्यौहारी जा रहे थे तभी जब उनकी बाइक को सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और पीछे बैठा संतोष चर्मकार पीछे से आ रहे ट्रक के नीचे जा गिरा।
विज्ञापन
ट्रक के नीचे दबने से बाइक सवार की मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के गुरा घाटी में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की जान चली गई, जबकि दो अन्य युवक घायल हो गए। घटना का विवरण बताते हुए पुलिस ने बताया कि तीन युवक घोरसा गांव से बाइक में सवार हो कर ब्यौहारी जा रहे थे। तभी अचानक सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और पीछे बैठे संतोष चर्मकार (32) सड़क पर गिर गए। तभी पीछे से आ रहे एक तेज़ रफ्तार ट्रक ने संतोष को कुचल दिया। हादसे में संतोष की मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक पर सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- तीसरी से लेकर LLB पास बदमाशों ने साइबर जालसाजों को 40 बैंक खाते बेचे, क्रिप्टो में बदलते थे रकम

स्थानीय लोगों ने बताया कि जब ट्रैक्टर ने बाइक को ठोकर मारी तब बाइक अनियंत्रित हो गई और बाइक पर बैठे तीनों युवक इधर-उधर गिर गए। लेकिन पीछे बैठा संतोष सड़क के बीचों-बीच गिर गया, इस दौरान पीछे से आ रहे ट्रैक ने संतोष को कुचल दिया ट्रक चालक जब तक कुछ समझ पाता जब तक देर हो चुकी थी और ट्रैक का पहिया संतोष के ऊपर चढ़ चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्यौहारी थाना प्रभारी अरुण पांडे ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई थी। हमने दुर्घटनास्थल से दोनों वाहन, ट्रैक्टर और ट्रक, जब्त कर थाने में खड़ा कर दिया है। जांच जारी है और सभी संबंधित पक्षों से बयान लिए जा रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें