फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: मेडिकल कॉलेज तक पहुंचना आसान नहीं, सड़क पर गड्ढे, इलाज कराने जा रहे लोग हो रहे हादसे का शिकार

Thu, 04 Sep 2025 01:03 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

शहडोल मेडिकल कॉलेज के लिए जाने वाली सड़क पर गड्ढों के कारण लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं। यहां लोग अपने परिजन का इलाज कराने आते हैं, लेकिन हादसे के कारण वे खुद घायल हो रहे हैं।
विज्ञापन
सड़क पर गड्ढे।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभागीय मुख्यालय में स्थित मेडिकल कॉलेज तक पहुंचना अब लोगों के लिए बेहद मुश्किल हो गया है। सड़कों पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को इलाज के लिए कॉलेज तक पहुंचने में परेशानी हो रही है। इसके बाद भी जिम्मेदार अधिकारी इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि सड़कों पर हुए  गड्ढों में गिरकर कई मरीज और उनके परिजन घायल हो चुके हैं, लेकिन अब तक गड्ढों को भरने का कार्य प्रशासन की ओर से नहीं किया गया है।  

विज्ञापन


पिता का इलाज कराने आया, खुद घायल 
संदीप प्रजापति ने बताया कि वह अपने पिता को बाइक पर बैठाकर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जा रहा था। मेडिकल कॉलेज से पहले रास्ते में एक बड़े गड्ढे में अचाकन उसकी बाइक का पहिया फंस गया, जिससे वह सड़क पर गिर गया। पिता सुरक्षित बच गए, लेकिन संदीप के सिर में गंभीर चोट आई। स्थानीय लोगों की मदद से संदीप को को अस्पताल पहुंचाया गया। अब पिता के साथ उसका भी इलाज चल रहा है।

एमबीबीएस का छात्र भी घायल
मेडिकल कॉलेज जाने के लिए हाईवे से करीब 1 किलोमीटर का मार्ग है, जो पूरी तरह गड्ढों से भरा हुआ है। आए दिन मरीज, पैरामेडिकल स्टाफ और स्थानीय लोग इन गड्ढों की वजह से सड़क हादसों का शिकार हो रहे हैं। बीती रात एमबीबीएस का छात्र भी गड्ढे में घिरकर घायल हो गया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'हम आदिवासी हैं, हिंदू नहीं', मैं यह गर्व से कहता हूं; कांग्रेस नेता  उमंग सिंघार का बड़ा बयान
विज्ञापन


अधिकारियों से करेंगे चर्चा
मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक डॉ. नागेंद्र सिंह ने कहा कि मार्ग पर हादसे लगातार बढ़ रहे हैं। रात में अंधेरे के कारण सड़क और भी असुरक्षित हो जाती है। उन्होंने कहा कि सड़क की मरम्मत के संबंध में जल्द ही अधिकारियों से बातचीत की जाएगी।

ये भी पढ़ें: बाथरूम में घुसी महिला नहीं निकली बाहर, गेट तोड़ा तो परिजनों के उड़ गए होश, 10 महीने पहले हुई थी शादी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें