फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: अवैध निर्माण पर रोक लगाने की मांग नहीं सुनी, पार्षद ने पेट्रोल डालकर किया आत्मदाह का प्रयास

Fri, 13 Sep 2024 10:25 AM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

शहर के वार्ड नंबर-30 के पार्षद दानिश अहमद ने अपने कुछ साथियों के साथ नगरपालिका कार्यालय में पहुंचकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। नगर पालिका प्रशासन ने पार्षद के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली थाना प्रभारी को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
हाथ में रखी पेट्रोल की बोतल , पार्षद दानिश
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले में पार्षद के कहने के बाद भी नगर पालिका अमले ने अवैध निर्माण पर रोक नहीं लगाई। इससे नाराज पार्षद ने नगर पालिका पहुंच अपने ऊपर पेट्रोल डाल लिया और आत्मदाह की कोशिश की, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यह घटना बीते दो दिनों पहले की बताई जा रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शहर के वार्ड नंबर-30 के पार्षद दानिश अहमद ने अपने कुछ साथियों के साथ नगरपालिका कार्यालय में पहुंचकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। पार्षद ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश की। पार्षद का कहना था कि उनके वार्ड में अवैध निर्माण कराया जा रहा है, जिसे बंद नहीं कराया जा रहा है। नगर पालिका प्रशासन उनके कहने के बाद भी मामले में कोई दखल नहीं दे रहा है। इसलिए वो व्यथित हैं।

दूसरी ओर पार्षद के इस कदम के बाद नगर पालिका प्रशासन की ओर से उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए कोतवाली पुलिस को पत्र लिखा है। इस घटनाक्रम की सूचना कलेक्टर सहित सभी वरिष्ठ अधिकारियों को भी दे दी गई है। संबंधित पार्षद कांग्रेस पार्टी का बताया जा रहा है। नगरपालिका सीएमओ अक्षत बुंदेला द्वारा कोतवाली थाना प्रभारी को भेजे गए पत्र के मुताबिक वार्ड क्रमांक-30 के पार्षद दानिश अहमद द्वारा नगर पालिका कार्यालय के अंदर पेट्रोल डालकर आत्महत्या का प्रयास किया गया। पत्र में कहा गया है कि पार्षद अपने 10-12 साथियों के साथ कार्यालय में उपस्थित हुए और नारेबाजी करने लगे। वे वार्ड क्रमांक 30 में रहने वाले सूरज वरगाही द्वारा किए जा रहे अवैध निर्माण को बंद कराने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


कार्यालय के कर्मचारियों द्वारा उन्हें बताया गया कि संबंधित व्यक्ति को विधिवत नोटिस दिए गए हैं और अवैध निर्माण रोके जाने की समझाइश भी दी गई है। इन्हीं चर्चाओं के बीच पार्षद दानिश अहमद द्वारा स्वयं के ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया गया। किसी तरह से कार्यालय में उपस्थित अन्य पार्षदों द्वारा दानिश अहमद को समझाकर कार्यालय से बाहर किया गया। इस मामले में मुख्य नगर पालिका अधिकारी अक्षत बुंदेला ने कहा की दानिश अहमद द्वारा इस कृत्य की पुनरावृत्ति भी भविष्य में की जा सकती है। इसलिए इस संबंध में भारतीय न्याय संहिता के सुसंगत प्रविधानों के अंतर्गत कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा है कि इस मामले की सूचना कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, नगर पालिका अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को लिखित तौर पर दे दी गई है।

घटना की लिखित जानकारी कोतवाली थाना प्रभारी को दी गई है, कोतवाली थाना प्रभारी ने कहा कि पत्र थाने आया होगा मुझे अभी मिला नहीं है पत्र मिलते ही उचित कार्यवाही की जाएगी। पार्षद के आत्मदाह के प्रयास के बाद नगर पालिका अधिकारियों ने अवैध निर्माण पर कार्रवाई की और वार्ड नंबर 30 जिसे पार्षद ने बताया था कि यहां अवैध निर्माण चल रहा है। वहां अमला पहुंचा और निर्माण में लगी मशीन एवं अन्य सामान को भी जब्त कर लिया गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें