फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: तापमान में आई गिरावट, अब आठवीं तक के बच्चों की मौज, दो दिनों की स्कूल की हुई छुट्टी; आदेश जारी

Wed, 15 Jan 2025 09:49 AM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

Shahdol: बीते दिनों की तुलना में मंगलवार और बुधवार को तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है।रविवार की शाम हुई बूंदाबांदी के बाद मौसम में परिवर्तन देखने को मिला, इसके बाद से ठंड अधिक पड़ने लगी। अब स्कूली बच्चों की छुट्टियां भी ठंड की वजह से हो गई है।
विज्ञापन
शहडोल की सड़कों पर कोहरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले में लगातार गिरते तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने कक्षा नर्सरी से लेकर आठवीं तक के स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है। जारी आदेश के अनुसार 15 और 16 जनवरी को जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी होगी। जिला शिक्षा अधिकारी एमएल पाठक ने बताया कि यह छुट्टी सरकारी स्कूलों के साथ-साथ सभी प्रकार के निजी स्कूलों में लागू होगी। अवकाश के दौरान शिक्षक अपने-अपने स्कूलों में उपस्थित होकर कार्य करेंगे।
विज्ञापन


वहीं कक्षा नौवीं से लेकर 12वीं तक की कक्षाएं सामान्य रूप से संचालित होंगी। इनमें किसी प्रकार के बदलाव घोषित नहीं किए गए हैं। पिछले तीन-चार दिनों से जिले के कोहरे की सफेद चादर ढक रखी है। बुधवार सुबह से ही कड़कड़ती ठंड पड़ रही है। जिससे आम जन जीवन अस्त व्यस्त है। घना कोहरा होने से विजिबिलिटी भी 50 मीटर से भी कम है। जिले के ग्रामीण इलाकों में न्यूनतम 4 डिग्री सेल्सियस का तापमान दर्ज किया गया है। कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार धीरे हो गई है, सड़कों पर लोग कम दिखाई दे रहे हैं।

वाहन चालक वाहनों की लाइट जलाकर सड़कों पर रेंगते नजर आए। लोग अलाव का सहारा लेकर ठंड से अपना बचाव कर रहे हैं, तो कुछ लोग अपने घरों में ही रहकर ठंड से अपना बचाव कर रहे हैं। कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर मृगेंद्र सिंह ने बताया कि अगर मौसम लगातार ऐसा ही रहा तो फसलों को पाला लगना तय है। अभी तक फसलों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है, लेकिन लगातार कोहरा गिरता रहा तो फसलों को नुकसान हो सकता है। बीते दिनों की तुलना में मंगलवार और बुधवार को तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है। रविवार की शाम हुई बूंदाबांदी के बाद मौसम में परिवर्तन देखने को मिला, इसके बाद से ठंड अधिक पड़ने लगी, अब स्कूली बच्चों की छुट्टियां भी ठंड की वजह से हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें