फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: रिटायर्ड बैंककर्मी की संदिग्ध मौत, घर में नग्न अवस्था में मिला शव; हत्या की आशंका से सनसनी

Wed, 03 Jun 2026 02:28 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

शहडोल के बलपुरवा बस स्टैंड क्षेत्र में 81 वर्षीय सेवानिवृत्त बैंककर्मी जगदीश प्रसाद मिश्रा का शव संदिग्ध हालत में घर में मिला। शरीर पर चोट के निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। अकेले रहने वाले बुजुर्ग की मौत के कारणों की जांच पुलिस कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। 

विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बलपुरवा बस स्टैंड के पास मेन रोड स्थित एक मकान में 81 वर्षीय रिटायर्ड बैंककर्मी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान जगदीश प्रसाद मिश्रा के रूप में हुई है, जो सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारी थे और अपने घर में अकेले रहते थे। पुलिस ने प्रथमदृष्टया हत्या की आशंका जताते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह रोजाना की तरह खाना बनाने आने वाली महिला जब घर पहुंची तो मुख्य कमरे के भीतर जगदीश प्रसाद मिश्रा का शव पड़ा मिला। बुजुर्ग नग्न अवस्था में थे और उनके शरीर पर कई जगह गहरे चोट के निशान दिखाई दे रहे थे। यह दृश्य देखकर महिला घबरा गई और तत्काल आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

ये भी पढ़ें- मंडला में दर्दनाक हादसा, अज्ञात भारी वाहन की टक्कर से तीन युवकों की मौत, खंभा तोड़ते हुए भागा वाहन
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का बारीकी से जायजा लिया। इसके बाद फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू की गई। सूचना मिलने पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए।स्थानीय लोगों के अनुसार जगदीश प्रसाद मिश्रा लंबे समय से अकेले रह रहे थे। ऐसे में उनकी मौत को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना के समय घर के आसपास कौन-कौन मौजूद था।
विज्ञापन


मामले में सीएसपी राजेंद्र मोहन दुबे ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि हत्या के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। घर में चोरी या लूटपाट हुई है या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें