फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, ढाबा संचालक की मौके पर मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

Tue, 05 Mar 2024 06:03 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

Shahdol: शहडोल में ढाबा संचालक की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसा स्कॉर्पियो वाहन के पेड़ से टकरा जाने के कारण हुआ है। घटना सोहागपुर थाना क्षेत्र के निपनिया गांव में बीती रात घटी। निपनिया गांव में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से टकरा जाने से संदीप सिंह परिहार की मौके पर मौत हो गई है। थाना प्रभारी सोहागपुर भूपेंद्र मणि पांडे के अनुसार मृतक संदीप रोहनिया टोल प्लाजा के समीप ढाबा को संचालित करता था।
विज्ञापन
ढाबा संचालक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मृतक ढाबे से वापस अपने वाहन में अकेले ही सवार होकर घर आ रहा था, तभी रास्ते में यह हादसा हुआ है। बता दें कि मृतक संदीप सोहागपुर थाना क्षेत्र के आईटीआई का रहने वाला था। वह रोज की तरह बीती रात भी ढाबा बंदकर घर लौट रहा था, तभी निपनिया गांव के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से टकरा गई।जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।

विज्ञापन


पुलिस को दी गई सूचना
जानकारी के अनुसार बीती रात जब यह घटना घटी तब सड़क सूनी थी, स्कॉर्पियो जब पेड़ से टकराई तो आवाज सुनते ही आस पास के लोगों ने घर से बाहर निकलकर देखा तो एक स्कॉर्पियो वाहन पेड़ से टकराई हुई थी, जिसमें सवार व्यक्ति बुरी तरीके से जख्मी था। इसके बाद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें