फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol: सूखी नहर में नवजात का शव मिलने से हड़कंप, मौके पर भीड़, पुलिस कर रही पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

Sat, 25 Nov 2023 05:30 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

शहडोल जिले के ग्राम चौरी के समीप खैरवार टोला की सूखी नहर में नवजात के शव को देखकर लोग हैरान रह गए। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया। आगे की कार्रवाई जारी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले के देवलोंद थाना क्षेत्र के खैरवार टोला के सूखी नहर में एक नवजात का शव मिला है। नवजात का शव मिलने की खबर मिलने की जानकारी लगते ही मौके पर भारी भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है।  
विज्ञापन


शहडोल जिले के ग्राम चौरी के समीप खैरवार टोला की सूखी नहर में नवजात के शव को देखकर लोग हैरान रह गए। नवजात के शव को देखने के लिए काफी संख्या में लोग वहां पहुंचे। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया। पीएम की कार्यवाही के लिए नवजात के शव को अस्पताल लाया गया। थाना प्रभारी राजकुमार मिश्रा का कहना है कि अज्ञात नवजात के शव मिलने की खबर मिली थी। शव को कब्जे में लिया गया है। पीएम कराया जा रहा है। मामले की जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। पीएम रिपोर्ट आने का इंतजार पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें