शहडोल जिले के देवलोंद थाना क्षेत्र के खैरवार टोला के सूखी नहर में एक नवजात का शव मिला है। नवजात का शव मिलने की खबर मिलने की जानकारी लगते ही मौके पर भारी भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है।
शहडोल जिले के ग्राम चौरी के समीप खैरवार टोला की सूखी नहर में नवजात के शव को देखकर लोग हैरान रह गए। नवजात के शव को देखने के लिए काफी संख्या में लोग वहां पहुंचे। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया। पीएम की कार्यवाही के लिए नवजात के शव को अस्पताल लाया गया। थाना प्रभारी राजकुमार मिश्रा का कहना है कि अज्ञात नवजात के शव मिलने की खबर मिली थी। शव को कब्जे में लिया गया है। पीएम कराया जा रहा है। मामले की जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। पीएम रिपोर्ट आने का इंतजार पुलिस कर रही है।