मध्यप्रदेश के शहडोल में सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक कलयुगी बेटे ने नशे के लिए रुपये नहीं देने पर मां की हत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तारी कर दिया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
शहडोल में मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। जहां एक कलयुगी पुत्र ने नशे की हालत में मां से नशा करने के लिए पैसों की मांग की। मां ने पैसा नहीं दिया, तो मां की हत्या कर दी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक अपनी विकलांग मां को नशेड़ी बेटे ने पटक-पटक कर मौत के घाट उतार दिया। मामले की जानकरी लगते ही ब्यौहारी पुलिस ने हत्यारे पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। नशा इंसान को किस हद तक ले जाता है इसकी एक कहानी शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के बसही गांव में देखने को मिली।