फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol: आउटसोर्स कर्मचारियों ने की भूख हड़ताल शुरू, वेतन न मिलने से हैं नाराज

Thu, 02 Feb 2023 04:50 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में आउटसोर्स कर्मचारियों ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है। कर्मचारी वेतन न मिलने से नाराज हैं।
 
विज्ञापन
भूख हड़ताल शुरू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले के मेडिकल कॉलेज में वेतन न मिलने से समस्याएं झेल रहे आउटसोर्स कर्मचारी भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। गुरुवार को आउटसोर्स कर्मचारियों ने भूख हड़ताल में बैठने के पहले मेडिकल कॉलेज के डीन और संबंधित अधिकारियों को लिखित सूचना दी।

विज्ञापन


कर्मचारियों ने अपने दिए पत्र में उल्लेख किया है कि दिसंबर महीने का वेतन भुगतान आज दिनांक तक नहीं हो पाया है, जिससे हमें अपने परिवार का पालन-पोषण और दैनिक दिनचर्या को चलाने में बहुत कठिनाइयों का सामना कर पड़ रहा है। बावजूद, हम सभी कर्मचारी आपके संस्था में निरंतर सेवाएं दे रहे हैं।

उन्होंने बताया कि सही समय पर पेमेंट नहीं हो पाता है और न ही पेमेंट इतना है कि दो चार महीने महीने हम अपना और अपने परिवार का पालन-पोषण कर सकें। समय पर पेमेंट न आने के कारण पारिवारिक, मानसिक और आर्थिक स्थिति बद से बदतर हो चुकी है।
विज्ञापन


पहले भी कर चुके हैं विरोध...
पहले भी आउटसोर्स कर्मचारी वेतन न मिलने को लेकर विरोध जता चुके हैं। उस समय प्रबंधन ने आश्वासन दिया था कि जल्द से जल्द पेमेंट की दिक्कत दूर हो जाएगी। लेकिन अभी तक पेमेंट नहीं आई, जिसको लेकर कर्मचारियों ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है। आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का कहना है, अगर जल्द से जल्द संस्था कोई ठोस कदम नहीं उठाती तो इसकी पूरी की पूरी जिम्मेदारी संस्था की होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें