फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol: हाइवे पर अवैध वसूली करते हुए फर्जी वर्दीधारी का वीडियो वायरल, आरोपी होमगार्ड है

Tue, 31 Jan 2023 11:49 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

मध्यप्रदेश में शहडोल जिले से होकर गुजरने वाले बढार हाइवे पर दिनदहाड़े एक वर्दीधारी ट्रक को रोककर वसूली कर रहा था। इसका वीडियो किसी ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
 
विज्ञापन
फर्जी वर्दीधारी का वीडियो वायरल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिला इन दिनों सुर्खियों में है। सोमवार को एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक वर्दीधारी हाइवे पर खड़ा होकर दिनदहाड़े वाहन को रोक रहा है और चालक से एंट्री की मांग करता दिखाई दे रहा है, जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


वर्दीधारी अपने आपको ट्रक चालक से सोहागपुर पुलिस बताकर इंट्री की मांग करता दिखाई दिया है और पैसे भी लेते वीडियो में कैद हो गया है। वीडियो में जो वर्दीधारी पैसे लेते नजर आ रहा है वो नगर सैनिक है, जिसका नाम संदीप त्रिपाठी बताया गया है। अपने आप को सोहागपुर पुलिस बताकर वो ट्रक चालक से एंट्री वसूली करते वीडियो में कैद हुआ है।

पुलिस के अनुसार, सैनिक की ड्यूटी कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर के गेट पर लगाई गई है। लेकिन शहडोल-बुढार हाइवे पर एंट्री वसूली करते सैनिक का वीडियो अब जमकर सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


गौरतलब है, होमगार्ड सैनिक संदीप त्रिपाठी हमेशा विवादों में रहा है। विभाग ने इसके ऊपर कई बार कार्रवाई भी की है। लेकिन सैनिक सुधरने का नाम नहीं ले रहा है। ये होमगार्ड सैनिक शहडोल-बुढार के धुरवार समीप हाइवे पर इंट्री वसूली ट्रक चालक से करता दिखाई पड़ा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें