फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: छह पुलिसकर्मियों को मिला अति व उत्कृष्ट सेवा सम्मान, बखूबी किया कर्तव्यों का निर्वहन

Sat, 23 Mar 2024 04:54 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

शहडोल जिले के छह पुलिसकर्मियों को अति व उत्कृष्ट सेवा सम्मान मिला है। खाकी वर्दीधारी के रूप में इन्होंने अपने कर्तव्यों का बखूबी निर्वहन किया है।
विज्ञापन
सम्मानित पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल के विभिन्न थानों में पदस्थ छह पुलिसकर्मियों को अति उत्कृष्ट तथा उत्कृष्ट सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान साल 2022 के लिए केन्द्रीय गृह मंत्रालय, भारत सरकार के राजपत्र आदेश क्रमांक 30 दिनांक 28 जुलाई 2018 के माध्यम स्थापित केन्द्रीय गृहमंत्री का अति उत्कृष्ट सेवा पदक तथा उत्कृष्ट सेवा पदक पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को उनकी अति उत्कृष्ट/उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रदान किया गया है।

विज्ञापन


सूची में जिले के कुल छह पुलिसकर्मी शामिल हैं। इनमें दो को अति उत्कृष्ट तथा शेष चार को उत्कृष्ट सेवा सम्मान से नवाजा गया है। इसमें अति उत्कृष्ट सेवा पाने वाले जिले के पुलिसकर्मियों में उपनिरीक्षक राजदेव मिश्रा पुलिस अधीक्षक कार्यालय शहडोल व सहायक उपनिरीक्षक रतिराम सिंह थाना आजाक शहडोल तथा उत्कृष्ट सेवा सम्मान पाने वालों में प्रधान आरक्षक गजेंद्र सिंह थाना धनपुरी, गणेश पांडेय थाना अमलाई, मनोज शुक्ला थाना सोहगपुर व संतोष सिंह परिहार थाना सोहगपुर शामिल हैं।

निश्चित ही इन पुलिस कर्मियों को मिला यह सेवा सम्मान जिला पुलिस महकमे के किए गर्व की बात है। विदित हो कि इन सम्मानित पुलिसकर्मियों द्वारा बदन पर मौजूद खाकी के कर्तव्यों के साथ-साथ मानवता का फर्ज भी बखूबी अपनी सेवा काल में अदा किया, जिसके परिणाम स्वरुप उन्हें इस उत्कृष्ट सेवा सम्मान से नवाजा गया है। इस सेवा सम्मान पर अतरिक्त पुलिस महानिदेशक डीसी सागर, पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक समेत सहकर्मी पुलिसकर्मियों ने बधाई प्रेषित की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें