फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए सरपंच और सहयोगी पंच पति गिरफ्तार, इस वजह से की थी पैसों की डिमांड

Thu, 28 Sep 2023 08:03 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

Shahdol News: शहडोल जिले में सरपंच और सहयोगी पंच पति को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रीवा लोकायुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि स्टॉप डैम में मैटेरियल सप्लाई के लिए पैसों की मांग की गई थी।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल के जनपद पंचायत सोहगपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत मैकी में स्टॉप डैम निर्माण के लिए मैटेरियल सप्लाई का काम कर रहे बुढार निवासी अहजाद अहमद के मैटेरियल सप्लाई में गांव के सरपंच मग्गू बैगा ने रोक लगा दी थी। मैटेरियल सप्लाई के लिए सरपंच और पंच पति मिलकर अहजाद से पहले एक लाख रुपये की मांग की, जिसके बाद 80 हजार में सौदा तय हुआ था।

विज्ञापन


बता दें कि पहली किस्त 50 हजार रुपये देने के पहले अहजाद ने मामले की शिकायत लोकायुक्त रीवा से की थी। फरियादी की शिकायत पर लोकायुक्त रीवा की 12 सदस्सीय टीम ने गुरुवार को जिला मुख्यालय शहडोल के पांडव नगर स्थित एक चाय के टपरे में 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते सरपंच मग्गू बैगा और उसका सहयोगी पंच पति सलीम को रंगे हाथों पकड़ कर कार्रवाई की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें