फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: मशाल लेकर विरोध करने निकले युवक कांग्रेस को पुलिस ने रोका, पानी डालकर बुझाई मशाल

Sun, 06 Oct 2024 02:01 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

शहडोल में युवक कांग्रेस ने मशाल रैली निकालकर महिलाओं पर बढ़ते अपराध का विरोध किया। इधर बगैर अनुमति प्रदर्शन करने पर पुलिस ने पानी डालकर उनकी मशाल बुझा दी। 
विज्ञापन
शहडोल में विरोध जताते कांग्रेसियों को रोकती पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अत्याचार एवं अपराधों के खिलाफ युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुपम गौतम के नेतृत्व में मशाल जुलूस जिला कांग्रेस भवन से शहर में निकाला जा रहा था। जैसे ही पुलिस को इसकी भनक लगी तो पुलिस वहां पहुंच गई और एक एक करके कांग्रेसियों के हाथ में मौजूद जलती हुईं मशाल को बल पूर्वक छुड़ाकर बुझानी शुरू कर दी। 
विज्ञापन


पुलिस ने पानी की बौछार से भी मशालों को बुझाने का प्रयास किया। जिसका युवक कांग्रेस ने विरोध भी किया। उनका कहना था कि प्रदेश में महिला और बच्चियों के साथ आए दिन दुराचार व ह्त्या की घटनाएं सामने आ रही हैँ, लेकिन प्रदेश की भाजपा सरकार इस पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है। सरकार की इस नाकामी के खिलाफ ज़ब हम लोग लोकतात्रिक तरीके से शान्ति पूर्वक विरोध प्रदर्शन करने जा रहें हैं, तो सरकार के इशारे पर पुलिस हमारे संवैधानिक अधिकारों का हनन कर रही है, जो कि अति निंदनीय है। हर किसी को लोकतंत्र मे शान्ति पूर्वक विरोध प्रदर्शन करने का हक़ है, लेकिन प्रदेश की भाजपा सरकार पुलिस का सहारा लेकर हमारी आवाज को दबाना चाह रही है। उक्त कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नरेंद्र मरावी, राजेश सोंधिया, सुफियान खान, अभिषेक शुक्ला सहित भारी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें