फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: कभी मुर्गा तो कभी बिरयानी मंगाता है 'थानेदार'; कॉल कर कहता है जाओ मेरा खेत जोतो, ऐसी मांगों से युवक हैरान

Sun, 06 Oct 2024 07:56 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

Shahdol Crime News: शिकायत में आरोप लगाया गया है कि झींक बिजुरी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रामपाल वर्मा, एएसआई शिवराम सिंह और आरक्षक लालमन उसे आए दिन परेशान करते हैं। ट्रैक्टर जब्त करने की धमकी देकर उससे बिरयानी और मुर्गा मंगाते हैं। 
विज्ञापन
पीड़ित युवक ने पुलिस अधीक्षक से की शिकायत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिरयानी लाकर दो, आज मन मुर्गा खाने का है, लाकर दो। ट्रैक्टर लेकर आओ और खेत की जुताई करो, फसल में खाद लगती है लाकर दो। यह डिमांड हैं शहडोल जिले के अंतिम छोर पर स्थित झींक बिजुरी चौकी प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मियों की। जो आए दिन सज्जाद हुसैन पिता निजामुद्दीन निवासी झींक बिजुरी से करते हैं। जिससे परेशान होकर सज्जदा ने पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि झींक बिजुरी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रामपाल वर्मा, एएसआई शिवराम सिंह और आरक्षक लालमन उसे आए दिन परेशान करते हैं। कहते हैं कि वह अपने ट्रैक्टर से अवैध काम करता है, जबकि उसका ट्रैक्टर सिर्फ कृषि कार्यों के लिए है। इसके बाद भी ट्रैक्टर को थाने में खड़ा कराने की धमकी दी जाती है।

आरोप है कि ये पुलिसकर्मी पीड़ित को कॉल कर कभी बिरयानी तो कभी मुर्गा लाकर देने की बात कहते हैं। कभी उससे कहा जाता है कि ट्रैक्टर लेकर आओ और खेत जोतो तो कभी खाद लाकर देने की बात कही जाती है। शिकायतकर्ता ने कहा कि पुलिसकर्मियों की इन डिमांड्स से वह बहुत तंग आ गया है। उसने यह भी बताया कि उसके पास पुलिसकर्मियों द्वारा मुर्गा, बिरयानी और खाद मांगने की कॉल रिकॉर्डिंग भी है, जिसे वो सबूत के तौर पर पेश करेगा।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने कहा कि इतने सब कुछ करने के बाद भी उसके ट्रैक्टर को बीते दिनों चौकी प्रभारी ने पकड़ लिया था, जिसे बाद में पैसे लेकर छोड़ा। इसके बाद वह झींक बिजुरी से कई किमी लंबा सफर कर पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचा और अपनी शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता ने कहा कि वह बड़ी उम्मीदों के साथ पुलिस अधीक्षक के पास आए हैं, आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। एएसपी अभिषेक दीवान ने बताया कि जल्द ही मामले की जांच शुरू की जाएगी। जांच में जो भी सामने आएगा, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें