फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: आजीवन जेल में रहेगा दुराचारी बाप, कोर्ट ने अर्थदंड के साथ सुनाई सजा

Sat, 26 Aug 2023 10:44 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में कोर्ट ने एक दुराचारी बाप को सजा सुनाई है। साथ ही कोर्ट ने जुर्माना भी लगाया है। शासन की ओर से मामले में सुषमा सिंह ठाकुर सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी के द्वारा पैरवी की गई।
विज्ञापन
जिला एवं सत्र न्यायालय, शहडोल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल में पिता द्वारा अपनी पुत्री के साथ किए गए दुराचार के मामले में द्वितीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश संदीप कुमार सोनी के द्वारा थाना कोतवाली के अपराध क्रमांक 798/20 में आरोपी पिता को धारा 376(3) भादवि में आजीवन कारावास और पांच सौ रुपये अर्थदंड एवं धारा 5 (एन) सहपठित धारा 6 पॉक्सो एक्ट में आजीवन कारावास और पांच सौ रुपये अर्थदंड से दंडित किया है। शासन की ओर से प्रकरण में सुषमा सिंह ठाकुर सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी के द्वारा पैरवी की गई।

विज्ञापन


संभागीय जनसंपर्क अधिकारी (अभियोजन) नवीन कुमार वर्मा द्वारा जानकारी दी गई कि पीड़िता अपनी मां के साथ थाना में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि मेरे माता-पिता के दो बच्चे हैं। मेरी मां मेरे बड़े भाई के साथ 27 दिसंबर 2019 को दवाई लेने के लिए जबलपुर गई थी। घर पर मैं और मेरे आरोपी पिता थे। हमेशा मेरे पापा मुझे रात में दूध दिया करते थे, जिसे पीकर मैं सो जाती थी। उस रात में मैं दूध नहीं पी तो रात करीब एक बजे मेरे पापा मेरे कपड़े निकालने लगे।

मेरे मना करने पर उन्होंने बोला कि मैं तो तेरे साथ रोज तेरे दूध में बेहोशी की दवा मिला दिया करता था, जब तू सो जाती थी तो मैं तेरे साथ गलत काम करता था। आज तू दूध क्यों नहीं पी बोलकर मुझे हाथ झापड़ से मारा और मेरे साथ जबरदस्ती बलात्कार किया और कहने लगे कि अगर किसी को बताई तो तेरी मां तुझे और तेरे भाई को जान से मार दूंगा। मां के वापस आने पर मां को पूरी बात बताई और फिर इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें