फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol: आबकारी विभाग का आरक्षक पांच हजार की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया, लोकायुक्त ने दिया कार्रवाई को अंजाम

Thu, 24 Aug 2023 05:46 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

शहडोल में आबकारी विभाग का आरक्षक पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया। इस कार्रवाई को लोकायुक्त ने अंजाम दिया, जहां विभाग ने आबकारी को रंगे हाथों पकड़ा।
विज्ञापन
पांच हजार की रिश्वत लेता आरक्षक रंगे हाथों पकड़ा गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के शहडोल में आबकारी विभाग के आरक्षक को पांच हजार की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ा। आरोपी आरक्षक फरियादी से रिश्वत की डिमांड कर रहा था।

विज्ञापन


बता दें कि जिले के ब्यौहारी में लोकायुक रीवा की टीम ने आबकारी विभाग के आरक्षक को उसके सरकारी आवास में रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा है। गुरुवार को लोकायुक्त रीवा की 12 सदस्यीय टीम ब्यौहारी पहुंची। राजेश जायसवाल निवासी सरसी ने मामले की शिकायत लोकायुक्त को सौंपी थी। लोकायुक्त के इंस्पेक्टर जियाउल हक ने बताया आबकारी विभाग का आरक्षक अरविंद मिश्रा फरियादी राजेश जायसवाल से प्रकरण दर्ज न करने के एवज में 10 हजार की राशि मांग रहा था। फरियादी राजेश ने चार हजार रुपये पहले ही आरोपी आरक्षक अरविंद मिश्रा को दे दिया था। इसके बाद उसने मामले की शिकायत रीवा लोकायुक्त को की थी। जिसके बाद रीवा लोकायुक्त ने 12 सदस्यीय टीम ने दबिश देकर आरक्षक के घर से उसे रंगे हाथ पकड़ लिया है। लोकायुक्त की टीम आरक्षक को हिरासत में लेकर आगे की कार्यवाही कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें