फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: पुलिस ने चोरी की रेत पकड़ी, पत्नी का ट्रेक्टर चला रहा था पति, दोनों पर केस दर्ज

Sat, 27 Jan 2024 02:15 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

Shahdol News: शहडोल में पुलिस ने ट्रेक्टर में चोरी की रेत जब्त की है। ट्रेक्टर पत्नी के नाम पर था और चला उसका पति रहा था। इस वजह से दोनों पर केस दर्ज हुआ है।  
 
विज्ञापन
शहडोल में रेत खनन के मामले में पति-पत्नी फंसे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले में एक ट्रेक्टर रेत चोरी के मामले में पति और पत्नी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। घटना यह है कि रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन करते ट्रैक्टर को पुलिस ने जब्त किया है। इस ट्रैक्टर की मालकिन जो महिला है, उसका ही पति इसका चालक था। इस आधार पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। 

विज्ञापन


रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन करते पपोंध थाना क्षेत्र के हीरापुर तिराहे से पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। थाना प्रभारी डीके दहिया ने बताया  कि थाना क्षेत्र के हीरापुर तिराहे से रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन किया जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस हीरापुर तिराहे पर पहुंची। घेराबंदी कर ट्रैक्टर को  जब्त किया। ट्रैक्टर चालक राजकुमार मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन के मामले पर चालक सहित वाहन मालिक पर भी मामला दर्ज किया जाता है। इस आधार पर पुलिस ने राजकुमार मिश्रा ट्रैक्टर चालक और उसकी पत्नी पर खनिज अधिनियम व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें