फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: महिला लोको पायलट ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

Sat, 30 Mar 2024 05:32 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में एक महिला लोको पायलट ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल में महिला लोको पायलट ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के किरण टॉकीज के समीप की है। कोतवाली थाना प्रभारी राघवेंद्र तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि लोको पायलट आरती (33) का शव शनिवार दोपहर फांसी के फंदे में लटकता हुआ उनके मकान में मिला है। स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, आरती लोको पायलट के पद पर शहडोल में आठ साल से पदस्थ थी। वह एक किराए के मकान में किरण टॉकीज के समीप रहती थी। सुबह से उनका दरवाजा बंद था और काफी देर तक न खोलने से पड़ोस में रह रहे लोगों को कुछ शंका हुई, जिसके बाद काफी आवाज देने के बाद भी आरती ने जब दरवाजा नहीं खोला तो लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सामने दरवाजे को जब तोड़ा गया तो फांसी के फंदे में लोको पायलट आरती का शव उनके घर के भीतर मिला है।

पुलिस का कहना है कि शव को अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है। आरती झांसी की रहने वाली है। मामले की जानकारी उनके परिजनों को दी गई है। आरती यहां अकेले ही रहा करती थी।परिजन जब पहुंचेंगे तो पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, मामले पर पुलिस ने मर्ग कायम किया है। लोको पायलट ने किन कारणों से फांसी लगाई है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें