फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: नवजात बच्ची का झाड़ियों में मिला शव, पुलिस कर रही जांच

Mon, 27 Nov 2023 10:17 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

शहडोल जिले के सोहागपुर थाना एरिया में एक नवजात बच्ची का झाड़ियों में शव मिला है। पुलिस सूचना के बाद पहुंची और पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
बच्ची का शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल में सोहागपुर थाना क्षेत्र के पोनाग तालाब के पास झाड़ियों में एक नवजात बच्ची का शव मिलने से सनसनी फैल गई। लोगों ने जब झाड़ियों में बच्ची के शव को देखा तो पुलिस को सूचना दी। सोहागपुर थाना पुलिस ने मौके पर जाकर शव को अपने कब्जे में लिया। नवजात बच्ची के शव को मेडिकल कालेज शहडोल हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाकर पुलिस शव फेंकने वालों की जांच कर रही है।

विज्ञापन


नवजात का शव मिलने के बाद पूरे इलाके में बेहद शर्म और सनसनी का माहौल है। सरकार जहां लड़कियों को लेकर कई योजनाएं चला रही है। साथ ही समाज को जागरुक भी किया जा रहा है कि बेटियों को बोझ न समझें, लेकिन उसके बाद भी कई लोग बेटियों को बोझ समझते हैं और उसे पैदा होते ही या तो मार देते हैं या फिर फेंक देते हैं।

वहीं, इस पूरे मामले में सोहागपुर थाना प्रभारी भूपेंद्र मणि पांडेय का कहना है कि पोनाग तालाब के पास झाड़ियों में एक नवजात का शव मिलने की खबर राहगीरों ने दी थी। इस पर मर्ग कायम कर आगे की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें