फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: छात्रों को लेने जा रही कॉलेज की बस में लगी आग, रेलवे अंडर ब्रिज के नीचे हुई घटना

Sat, 17 Feb 2024 04:07 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

शहडोल में छात्रों को लेने जा रही कॉलेज की बस में आग लग गई। यह घटना रेलवे अंडर ब्रिज के नीचे हुई।
विज्ञापन
पंडित शंभू नाथ शुक्ला विश्वविद्यालय - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले में पंडित शंभू नाथ शुक्ला विश्वविद्यालय के छात्रों को लेने जा रही कॉलेज की बस में अचानक आग लग गई। आग लगते ही चालक व परिचालक एवं स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही की घटना के समय बस में छात्र नहीं थे।

विज्ञापन


शनिवार सुबह रोज की तरह पंडित शंभूनाथ शुक्ला विश्वविद्यालय के छात्रों को लेने के लिए कॉलेज की बस रवाना हुई। तभी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंडर ब्रिज के नीचे जैसे ही बस पहुंची, तभी बस की इंजन में अचानक धुआं निकलने लगा, जिसे देख सड़क पर मौजूद लोगों ने चालक को इशारे कर घटना की जानकारी दी। चालक ने अपनी सूझबूझ से बस को तत्काल ब्रेक लगाकर रोका और देखा तो इंजन से काफी धुआं निकल रहा था। चालक परिचालक ने बस में रखे फायर सेफ्टी यंत्र से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। वहीं, मौजूद लोग भी वहां पहुंच गए। तब तक धुआं आग में बदल गया। आग की लपेट तेज होने लगी, लोगों ने कुछ मिनट के अंदर ही आग पर काबू पा लिया।

घटना जहां घटी वह रेलवे अंडर ब्रिज है। जहां से यात्री ट्रेनों की आवाजाही होती है। गनीमत रही की कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। जानकारी लगते ही कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। कोतवाली थाना प्रभारी राघवेंद्र तिवारी ने बताया कि शनिवार सुबह कॉलेज की बस में रेलवे अंडर ब्रिज के नीचे आग लगने की जानकारी लगी थी। मौके पर पहुंचने के पहले ही चालक परिचालक एवं मौजूद लोगों ने आग पर काबू पा लिया था। आग जब लगी तो बस में कोई छात्र मौजूद नहीं था। बस क्रमांक एमपी-18 पी-0571 में आग लगने की घटना हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें