फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol Crime News: डैम में मिला लापता युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 25 Jul 2023 03:51 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

Shahdol Crime : सोमवार की दोपहर से लापता ऑटो चालक का शव उसके घर के समीप एक डैम मंगलवार सुबह में मिला है। गोहपारू थाना क्षेत्र अंतर्गत सिलपरी गांव का रहने वाला 25 वर्षीय युवक जुबैर उर्फ मंटू पिता मोहम्मद दीन ऑटो चलाने का काम करता था।
विज्ञापन
लापता युवक का डैम में मिला शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार की दोपहर से घर से लापता ऑटो चालक का शव उसके घर के पास मंगलवार सुबह डैम में मिला है। परिजन युवक की हत्या की आशंका जता रहे हैं। मृतक जुबैर उर्फ मंटू गोहपारू थाना क्षेत्र के सिलपरी गांव का रहने वाला था। सोमवार दोपहर करीब दो बजे से युवक घर से लापता था, परिजनों ने थाने में सोमवार की शाम ही रिपोर्ट दर्ज करवाई थी, जिस पर पुलिस ने गुमशुदा का मामला दर्ज कर युवक की तलाश शुरू की थी।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार युवक गांव से शहडोल ऑटो लेकर सोमवार को निकला था। पिता से मुलाकात शहडोल के समीप एक गांव के पास हुई थी, जिसके बाद से युवक लापता था। परिजन उसे लगातार फोन पर संपर्क कर रहे थे, लेकिन फोन बंद जा रहा था। पुलिस और परिजन पूरी रात युवक को तलाशते रहे लेकिन वह नहीं मिला। थाना प्रभारी के अनुसार दूसरे दिन मंगलवार की सुबह गांव के एक डैम में युवक का शव मिला, जिसे पीएम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें